‘सुल्‍तान'' की कमाई 180 करोड़ के पार, तोड़े ये रिकॉर्ड ?

बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान की फिल्‍म ‘सुल्‍तान’ बॉक्‍स ऑफिस पर शानदार कमाई कर रही है और फिल्‍म ने कई रिकॉर्ड भी तोड़ डाले हैं. फिल्‍म में सलमान और अनुष्‍का शर्मा दोनों ने ही रेसलर की भूमिका निभाई है. अली अब्‍बास जफर की इस फिल्‍म ने 5 दिनों में लगभग 180 करोड़ से ज्‍यादा की कमाई […]

बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान की फिल्‍म ‘सुल्‍तान’ बॉक्‍स ऑफिस पर शानदार कमाई कर रही है और फिल्‍म ने कई रिकॉर्ड भी तोड़ डाले हैं. फिल्‍म में सलमान और अनुष्‍का शर्मा दोनों ने ही रेसलर की भूमिका निभाई है. अली अब्‍बास जफर की इस फिल्‍म ने 5 दिनों में लगभग 180 करोड़ से ज्‍यादा की कमाई कर ली है.

फिल्‍म ने पहले दिन 36.54 करोड़, दूसरे दिन 37.32 करोड़, तीसरे दिन 31.67 करोड़, चौथे दिन 36.62 करोड़ और पांचवे दिन 38.21 करोड़ की कमाई की. इस तरह कुल मिलाकर फिल्‍म ने 180.36 करोड़ की कमाई कर ली है.

ईद के मौके पर रिलीज हुई किसी भी फिल्‍म का सबसे ज्‍यादा वीकेंड कलेक्‍शन किया है. पाकिस्तान में सबसे बड़ी ओपनिंग करनेवाली यह पहली भारतीय फिल्म बन गई है. फिल्‍म की एडवांस बुकिंग एक हफ्ते पहले से शुरू हो गई थी. उन्‍होंने इस मामले में अपनी ही फिल्‍म ‘प्रेम रतन धन पायो’ का रिकॉर्ड तोड़ा है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >