VIDEO: रणवीर ने देखी ‘सुल्‍तान'', पेरिस के थियरेटर में जमकर थिरके

बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान की फिल्‍म ‘सुल्‍तान’ बॉक्‍स ऑफिस पर धमाकेदार कमाई कर रही है. फिल्‍म ने 5 दिनों में 180 करोड़ से ज्‍यादा की कमाई कर ली है. बॉलीवुड के कई कलाकार उनकी जमकर तारीफ कर रहे हैं. वहीं अभिनेता रणवीर सिंह ने कुछ ऐसा किया जो हैरान करनेवाला है. हाल ही में पेरिस […]

बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान की फिल्‍म ‘सुल्‍तान’ बॉक्‍स ऑफिस पर धमाकेदार कमाई कर रही है. फिल्‍म ने 5 दिनों में 180 करोड़ से ज्‍यादा की कमाई कर ली है. बॉलीवुड के कई कलाकार उनकी जमकर तारीफ कर रहे हैं. वहीं अभिनेता रणवीर सिंह ने कुछ ऐसा किया जो हैरान करनेवाला है.

हाल ही में पेरिस में फिल्‍म ‘बेफिक्रे’ की शूटिंग कर रहे रणवीर वहां के एक थियेटर में ‘सुल्‍तान’ देखने पहुंचे. उनको फिल्‍म का गाना ‘बेबी को बेस पसंद है’ और ‘400 वोल्‍ट’ इतना पसंद आया कि वो थियेटर में जमकर नाचे. वहीं रणवीर जब डांस कर रहे थे तो उनके कुछ चहेतों ने उनका वीडियो बना लिया.

उनके एक फैन ने वीडिया सोशल मीडिया पर डाल दिया. यह वीडियो उनके फैंस को बेहद पसंद आ रहा है. वहीं रणवीर ने फिल्‍म की तारीफ करते हुए ट्विटर पर लिखा,’ भाई आपने पूरा पेरिस हिला दिया.’

रणवीर जल्‍द ही ‘बेफिक्रे’ में नजर आयेंगे. इस फिल्‍म में अभिनेत्री वाणी कपूर संग रोमांस करते नजर आयेंगे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >