कपिल के शो पर दिखे सलमान- अनुष्का, ''पहला पहला प्यार है'' गाने पर किया डांस

मुंबई : बॉलीवुड स्टार सलमान खान अपनी नई फिल्म ‘सुल्तान’ की अदाकारा अनुष्का शर्मा के साथ नब्बे के दशक के रोमांटिक गीत ‘पहला पहला प्यार है’ पर कपिल शर्मा के शो में डांस करते नजर आएंगे. सुल्तान’ के प्रोमोशन के लिए सलमान (50) और अनुष्का (28) इस सप्ताहांत पर कपिल शर्मा के शो में बतौर […]

मुंबई : बॉलीवुड स्टार सलमान खान अपनी नई फिल्म ‘सुल्तान’ की अदाकारा अनुष्का शर्मा के साथ नब्बे के दशक के रोमांटिक गीत ‘पहला पहला प्यार है’ पर कपिल शर्मा के शो में डांस करते नजर आएंगे. सुल्तान’ के प्रोमोशन के लिए सलमान (50) और अनुष्का (28) इस सप्ताहांत पर कपिल शर्मा के शो में बतौर विशेष अतिथि भाग लेंगे.

शो पर कपिल ने सलमान से उनकी सुपर हिट फिल्म ‘हम आपके हैं कौन’ के गीत ‘पहला पहला प्यार है’ पर डांस करने का अनुरोध किया था. कपिल की बात मानकर सलमान ने इस पर डांस भी किया. इस एपिसोड का प्रसारण आज रात सोनी एंटरटेनमेंट चैनल पर होगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >