जानें, दीपिका के बारे में प्रियंका ने क्या कहा

मुंबई: अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा ने अपने और दीपिका पादुकोण के बीच लडाई की खबरों के उलट कहा कि उन दोनों के दोस्ताना संबंधों में कोई बदलाव नहीं आया है.ऐसी खबरें थीं कि हॉलीवुड में पहचान बनाने में लगीं दोनों अभिनेत्रियों की दोस्ती टूट गयी है लेकिन प्रियंका ने एक कार्यक्रम में यहां कहा, ‘‘आप ने […]

मुंबई: अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा ने अपने और दीपिका पादुकोण के बीच लडाई की खबरों के उलट कहा कि उन दोनों के दोस्ताना संबंधों में कोई बदलाव नहीं आया है.ऐसी खबरें थीं कि हॉलीवुड में पहचान बनाने में लगीं दोनों अभिनेत्रियों की दोस्ती टूट गयी है लेकिन प्रियंका ने एक कार्यक्रम में यहां कहा, ‘‘आप ने कहा कि हम दोस्त हैं.

पहले आप कहते थे कि हम सबसे अच्छे दोस्त हैं तो अब यह कैसे बदल गया, क्यों और कैसे बदल गया? मैंने नहीं कहा कि यह (समीकरण) बदल गया, आपने कहा कि यह बदल गया.” 33 साल की अभिनेत्री ने कहा, ‘‘मैं साफ कर रही हूं कि जैसा पहले था वैसा अब भी है. आपका नजरिया बदल गया है और ऐसा नहीं होना चाहिए था.” प्रियंका यहां मैक्सिम पत्रिका के एक विशेष अंक जारी किए जाने के मौके पर मीडिया से बात कर रही थीं

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >