सलमान को ऐसी टिप्पणी नहीं करनी चाहिए थी: जोया अख्तर

मेड्रिड : अभिनेता सलमान खान की ‘बलात्कार संबंधी टिप्पणी’ पर उनकी आलोचना करने वालों की फेहरिस्त में फिल्मकार जोया अख्तर का नाम भी जुड़ गया है. सलमान की इस टिप्पणी ने विवाद पैदा कर दिया है और कई लोगों ने उनसे माफी मांगने के लिए कहा है. 50 वर्षीय अभिनेता तब विवाद में आए गए […]

मेड्रिड : अभिनेता सलमान खान की ‘बलात्कार संबंधी टिप्पणी’ पर उनकी आलोचना करने वालों की फेहरिस्त में फिल्मकार जोया अख्तर का नाम भी जुड़ गया है. सलमान की इस टिप्पणी ने विवाद पैदा कर दिया है और कई लोगों ने उनसे माफी मांगने के लिए कहा है.

50 वर्षीय अभिनेता तब विवाद में आए गए थे जब एक साक्षात्कार में ‘सुल्तान’ फिल्म की थकाउ शूटिंग के बारे उनसे सवाल पूछा गया था जिसके जवाब में उन्होंने खुद की तुलना बलात्कार पीडित महिला से की थी. उनकी इस टिप्पणी पर समाज के हर तबके से प्रतिक्रिया आई थी.

‘दिल धकडने दो’ की 43 वर्षीय निर्देशिका ने कहा ,‘ये उनपर निर्भर करता है कि वे माफी मांगना चाहते है या नहीं.’ जोया के अलावा, कंगना रनौत, अनुराग कश्यप और सोना महापात्रा सहित बॉलीवुड हस्तियों ने अभिनेता की टिप्पणी की निंदा की है.

आइफा रॉक्स के ग्रीन कारपेट पर जोया ने कहा, ‘सबने अपनी तरह से इस पर प्रतिक्रिया दी है. मेरे ख्याल से टिप्पणी नहीं करनी चाहिए थी और लोगों ने ऐसा कहा है. मैं यह फैसला नहीं कर सकती कि उन्हें माफी मांगनी चाहिए या नहीं. यह उनपर निर्भर करता है.’

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >