जानें, दंगल के रिलीज डेट को लेकर आमिर खान ने क्या कहा ?

लुधियाना: आमिर खान ने कहा है कि उनकी आगामी फिल्म ‘दंगल’ इस साल 23 दिसंबर को तय तिथि पर ही रिलीज की जाएगी.मीडिया में इस तरह की खबरें आयी थीं कि 51 वर्षीय अभिनेता ने नितेश तिवारी निर्देशित इस फिल्म को तय कार्यक्रम से एक सप्ताह पहले रिलीज करने का मन बनाया है. उन्होंने यहां […]

लुधियाना: आमिर खान ने कहा है कि उनकी आगामी फिल्म ‘दंगल’ इस साल 23 दिसंबर को तय तिथि पर ही रिलीज की जाएगी.मीडिया में इस तरह की खबरें आयी थीं कि 51 वर्षीय अभिनेता ने नितेश तिवारी निर्देशित इस फिल्म को तय कार्यक्रम से एक सप्ताह पहले रिलीज करने का मन बनाया है.

उन्होंने यहां संवाददाताओं को बताया, ‘‘ हम क्रिसमस सप्ताहांत पर इसे लेकर आ रहे हैं. इस फिल्म की रिलीज तिथि टाले जाने संबंधी सभी खबरें झूठी हैं. हम 16 दिसंबर को अपनी फिल्म रिलीज नहीं करने जा रहे हैं. यह 23 दिसंबर को रिलीज होगी.” इस फिल्म में आमिर लोकप्रिय हरियाणवी पहलवान और वरिष्ठ ओलंपिक कोच महावीर फोगट की भूमिका में होंगे जिनकी बेटी राष्ट्रमंडल खेलों में स्वर्ण पदक जीतने वाली भारत की पहली महिला पहलवान बनीं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >