FIRSTLOOK: क्‍या आपने देखा ”मोहन जोदाड़ो” में पूजा हेगड़े का शाही अंदाज ?

मुंबई: फिल्‍मकार आशुतोष गोवारिकर की आगामी फिल्‍म ‘मोहन जोदाड़ो’ में मॉडल एवं अभिनेत्री पूजा हेगड़े का फर्स्‍टलुक जारी हो गया है. पूजा लाल और नीले रंग की पोशाक में बेहद खूबसूरत नजर आ रही है. फिल्‍म में वे अभिनेता रितिक रोशन के साथ रोमांस करती नजर आयेंगी. यह उनकी पहली बॉलीवुड फिल्म है. पूजा ने […]

मुंबई: फिल्‍मकार आशुतोष गोवारिकर की आगामी फिल्‍म ‘मोहन जोदाड़ो’ में मॉडल एवं अभिनेत्री पूजा हेगड़े का फर्स्‍टलुक जारी हो गया है. पूजा लाल और नीले रंग की पोशाक में बेहद खूबसूरत नजर आ रही है. फिल्‍म में वे अभिनेता रितिक रोशन के साथ रोमांस करती नजर आयेंगी. यह उनकी पहली बॉलीवुड फिल्म है.

पूजा ने ट्विटर पर अपने किरदार ‘चानी’ की पहली झलक को साझा की है. ऐतिहासिक पृष्ठभूमि पर बन रही इस रोमांटिक फिल्म में पूजा शाही अवतार में नजर आ रही हैं. इस फिल्म के 12 अगस्त को रिलीज होने की संभावना है.

इससे पहले रितिक रोशन का फर्स्‍टलुक रिलीज किया गया था जिसने सोशल मीडिया पर खूब सुर्खियां बटोरी थी. फिल्‍म में पहली बार दोनों की जोड़ी रोमांस करती दिखाई देंगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >