रोमांटिक डिनर डेट पर नजर आये करण-बिपाशा, PHOTO

बॉलीवुड अभिनेत्री बिपाशा बसु और अभिनेता करण सिंह ग्रोवर की शादी को लगभग एक महीने से ज्‍यादा हो गया है. हाल ही में दोनों को डिनर डेट पर देखा गया. दोनों ने मीडिया को पोज भी दिया. बिपाशा की चेहरे की चमक देखते ही बन रही थी. हाल ही में यह कपल स्‍टैंडअप कॉमेडियन कपिल […]

बॉलीवुड अभिनेत्री बिपाशा बसु और अभिनेता करण सिंह ग्रोवर की शादी को लगभग एक महीने से ज्‍यादा हो गया है. हाल ही में दोनों को डिनर डेट पर देखा गया. दोनों ने मीडिया को पोज भी दिया. बिपाशा की चेहरे की चमक देखते ही बन रही थी.

हाल ही में यह कपल स्‍टैंडअप कॉमेडियन कपिल शर्मा के शो ‘द कपिल शर्मा शो’ में नजर आया था. दोनों ने वहां खूब मस्‍ती और अपने फैंस से बात भी की थी. दोनों सोशल साइट पर एक्टिव रहते हैं और दोनों की ढेर सारी तस्‍वीर यहां मौजूद है. वहीं बिपाशा ने इंस्‍टाग्राम पर अपना नाम बदलकर बिपाशा बसु सिंह ग्रोवर कर लिया है.

https://www.instagram.com/p/BGrJryUMqCJ/

करण-बिपाशा की मुलाकात वर्ष ‘अलोन’ के सेट पर हुई थी. दोनों ने फिल्‍म में लीड रोल निभाया था. इसके बाद से ही दोनों की अफेयर की चर्चा थी.

आपको बता दें कि करण-बिपाशा ने 30 अप्रैल को एक निजी समारोह में शादी कर ली थी जिसमें परिवारवाले और कुछ खास दोस्‍त ही शामिल हुए थे. रिसेप्‍शन पार्टी में शाहरुख खान, सलमान खान, अभिषेक बच्‍चन और ऐश्‍वर्या राय जैसे नामचीन कलाकार शामिल हुए थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >