विद्या बालन से नाराज नहीं हैं उनके पति सिद्धार्थ रॉय कपूर

मुंबई : बॉलीवुड अभिनेत्री विद्या बालन ने उन खबरों को सिंरे से खारिज किया है जिसमे ऐसा कहा जा रहा था कि उनके पति और यूटीवी डिज्नी स्टूडियो के प्रमुख सिद्धार्थ रॉय कपूर कंगना रनौत का समर्थन करने के लिए उनसे नाराज हैं. गौरतलब है कि रितिक और कंगना के बीच विवाद के बीच 38 […]

मुंबई : बॉलीवुड अभिनेत्री विद्या बालन ने उन खबरों को सिंरे से खारिज किया है जिसमे ऐसा कहा जा रहा था कि उनके पति और यूटीवी डिज्नी स्टूडियो के प्रमुख सिद्धार्थ रॉय कपूर कंगना रनौत का समर्थन करने के लिए उनसे नाराज हैं.

गौरतलब है कि रितिक और कंगना के बीच विवाद के बीच 38 साल की अभिनेत्री ने हाल में कहा था वह इस बात के लिए कंगना का काफी सम्मान करती हैं कि वह अपने खुद के लिए खडी हुई हैं.

विद्या ने अपने पति को लेकर कहा, ‘आप कह रहे हैं कि ऐसा कुछ (कोई लडाई) जरुर हुआ होगा. मुझे तो इसकी जानकारी नहीं है.’ यूटीवी डिजनी रितिक की आगामी फिल्म ‘काबिल’ की निर्माता है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >