सैफ-रानी की रोमांटिक फिल्‍म ‘हम तुम” के 12 साल पूरे, कुणाल ने किया याद

मुंबई: बॉलीवुड अभिनेता सैफ अली खान और रानी मुखर्जी की हिट रोमांटिक कॉमेडी ‘हम तुम’ के आज 12 साल पूरे हो गये और निर्देशक कुणाल कोहली ने फिल्म के निर्माण के कुछ क्षणों को साझा किया है. निर्देशक ने प्रशंसकों को बताया है कि कैसे वाईआरएफ की फिल्म से पहली बार कई लोग जुडे थे. […]

मुंबई: बॉलीवुड अभिनेता सैफ अली खान और रानी मुखर्जी की हिट रोमांटिक कॉमेडी ‘हम तुम’ के आज 12 साल पूरे हो गये और निर्देशक कुणाल कोहली ने फिल्म के निर्माण के कुछ क्षणों को साझा किया है. निर्देशक ने प्रशंसकों को बताया है कि कैसे वाईआरएफ की फिल्म से पहली बार कई लोग जुडे थे.

उन्होंने ट्विटर पर लिखा है, ‘हम तुम के 12 साल. इस फिल्म में कई लोग पहली बार जुडे थे. आप सभी के प्यार और सहयोग ने इसे काफी लोकप्रिय बनाया.’

उन्होंने लिखा है, ‘हम तुम को भारत की पहली रोमांटिक-कॉमेडी माना जाता है. रानी को पहला बेहतरीन अभिनेत्री का पुरस्कार मिला था. सैफ की पहली सोलो बडी हिट फिल्म. कुणाल को पहला बेहतरीन निर्देशक का पुरस्कार मिला था.’

उन्होंने फिल्म में ऋषि कपूर की भूमिका और प्रशंसकों की प्रतिक्रिया को याद किया है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >