एकसाथ नजर आये सलमान, ऐश्‍वर्या और अभिषेक, वीडियो आया सामने

बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान और अभिनेत्री ऐश्‍वर्या राय के रास्‍ते अलग-अलग हो चुके हैं. लेकिन कभी दोनों एकदूसरे के करीब थे. हालांकि अब ऐश्‍वर्या की शादी अभिषेक बच्‍चन से हो गई है और खबरों की मानें तो इस साल सलमान अपनी कथित गर्लफ्रेंड यूलिया वंतूर से शादी कर सकते हैं. ऐसे में जब सलमान, ऐश्‍वर्या […]

बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान और अभिनेत्री ऐश्‍वर्या राय के रास्‍ते अलग-अलग हो चुके हैं. लेकिन कभी दोनों एकदूसरे के करीब थे. हालांकि अब ऐश्‍वर्या की शादी अभिषेक बच्‍चन से हो गई है और खबरों की मानें तो इस साल सलमान अपनी कथित गर्लफ्रेंड यूलिया वंतूर से शादी कर सकते हैं. ऐसे में जब सलमान, ऐश्‍वर्या और अभिषेक एकसाथ स्‍‍क्रीन में नजर आये तो वह वीडियो वायरल हो गया.

जी हां तीनों कलाकार एक फिल्‍म में साथ नजर आये थे. आपको बता दें कि इस फिल्‍म में सलमान ने एक छोटी सी भूमिका निभाई थी और अभिषेक और ऐश्‍वर्या लीड रोल में थे. क्‍या आपको याद है वो फिल्‍म? हम याद दिला देते हैं, उस फिल्‍म का नाम था ‘ढाई अक्षर प्रेम के’.

https://www.youtube.com/watch?v=-NM7CZlNY7Q

इस वीडियो में सलमान एक ट्रक ड्राईवर के किरदार में नजर आ रहे हैं. उन्‍होंने अभिषेक को लिफ्ट दी है और वो गाना गुनगुना रहे हैं- आते जाते जो मिलता है, तुमसा लगता है…’ अभिषेक ख्‍यालों में खोये हुए है और अचानक उन्‍हें उड़क पर ऐश्‍वर्या दिखाई देती है.

बताते चलें कि ‘ढाई अक्षर प्रेम के’ वर्ष 2000 में रिलीज हुई थी और अभिषेक-ऐश्‍वर्या की शादी वर्ष 2007 में हुई थी. उस समय अभिषेक को क्‍या पता था कि ख्‍यालों में दिखने वाली यह लड़की एक दिन सचमुच उनकी ड्रीमगर्ल बनने वाली हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >