''उड़ता पंजाब'' का नया गाना ''डा डा डस्‍से'' रिलीज, देखें वीडियो

बॉलीवुड अभिनेता शाहिद कपूर और आलिया भट्ट की आगामी फिल्‍म ‘उड़ता पंजाब’ का नया गाना ‘डा डा डस्‍से’ रिलीज हो गया है. गाने में शाहिद, आलिया, करीना कपूर और दलजीत दोसांझ चारों नजर आ रहे हैं. अभिषेक चौबे के निर्देशन में बन रही इस फिल्‍म को यह चौथा गाना है. इस गाने को कनिका कपूर […]

बॉलीवुड अभिनेता शाहिद कपूर और आलिया भट्ट की आगामी फिल्‍म ‘उड़ता पंजाब’ का नया गाना ‘डा डा डस्‍से’ रिलीज हो गया है. गाने में शाहिद, आलिया, करीना कपूर और दलजीत दोसांझ चारों नजर आ रहे हैं. अभिषेक चौबे के निर्देशन में बन रही इस फिल्‍म को यह चौथा गाना है.

इस गाने को कनिका कपूर और बाबू हाबी ने गाया है और संगीत अमित त्रि‍वेदी ने दिया है. गाने के बोल शैली ने लिखे हैं.

फिल्‍म में आलिया ने एक साधारण सी बिहारी लड़की का किरदार निभाया है जबकि शाहिद ने रॉकस्‍टार टामी सिंह का किरदार निभाया है जिसे नशे की लत है. करीना ने एक डॉक्‍टर का किरदार नि भाया है जबकि दलजीत एक पुलिस ऑफिसर के किरदार में नजर आयेंगे.

फिल्‍म 17 जून का रिलीज होगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >