जानें, करण सिंह ग्रोवर ने कैसे किया था अपनी ‘लेडी लव'' बिपाशा को प्रपोज?

इंटरटेनमेंट डेस्क बॉलीवुड अभिनेता करण सिंह ग्रोवर और अभिनेत्री बिपाशा बसु हनीमून से लौट आये हैं. हाल ही में टाइम्‍स ऑफ इंडिया को दिये गये अपने इंटरव्‍यू में करण ने इस राज से पर्दा उठाया कि उन्‍होंने कैसे बिपाशा को शादी के लिए प्रपोज किया था ? करण ने बताया कि बिपाशा इस बात से […]

इंटरटेनमेंट डेस्क

बॉलीवुड अभिनेता करण सिंह ग्रोवर और अभिनेत्री बिपाशा बसु हनीमून से लौट आये हैं. हाल ही में टाइम्‍स ऑफ इंडिया को दिये गये अपने इंटरव्‍यू में करण ने इस राज से पर्दा उठाया कि उन्‍होंने कैसे बिपाशा को शादी के लिए प्रपोज किया था ? करण ने बताया कि बिपाशा इस बात से बिल्‍कुल अंजान थी कि वे उन्‍हें प्रपोज करनेवाले हैं.

करण ने इंटरव्‍यू में बताया कि उन्‍होंने अपनी लेडी लव (बिपाशा) को न्‍यू ईयर की रात को प्रपोज किया था. पूरा आसमान जब आतिशबाजी की रोशनी से जगमगा रही था तब उन्‍हें लगा कि यह एक खूबसूरत पल है अपनी दिल की बात कहने का. वहीं बिपाशा इस खूबूसरत रात की आतिशबाजी का वीडियो बनाने में बिजी थी.

करण ने आगे बताया वे उनके सामने गये और घुटनों के बल बैठ गये. उन्‍होंने बिपाशा को अंगूठी प्रेजेंट करते हुए शादी के लिये प्रपोज किया. बिपाशा हैरान थीं और बस उनके मुंह से निकला,’ ये आप मुझे क्‍या बता रहे हो?’ और फिर उसने ‘ओके’ कहा. करण ने बिपाशा को बताया कि उनके इस जवाब को वे ‘हां’ मान रहे हैं.

इसके बाद दोनों ने 7 अप्रैल को ज्‍वांइट स्‍टेटमेंट में शादी की ऑफिशियल घोषणा की थी.

करण और बिपाशा ने पिछले साल फिल्‍म ‘अलोन’ में एकसाथ नजर आये थे. दोनों की सिजलिंग कैमेस्‍ट्री दर्शकों को बेहद पसंद आई थी. इसके बाद से ही दोनों के डेटिंग की खबरें आ रही थी. दोनों ने मीडिया के सामने कभी डेटिंग की खबरों को नहीं कबूला और अचानक शादी की अनांउसमेंट कर दी.

आपको बता दें कि करण-बिपाशा ने 30 अप्रैल को एक निजी समारोह में शादी कर ली थी जिसमें परिवारवाले और कुछ खास दोस्‍त ही शामिल हुए थे. रिसेप्‍शन पार्टी में शाहरुख खान, सलमान खान, अभिषेक बच्‍चन और ऐश्‍वर्या राय जैसे नामचीन कलाकार शामिल हुए थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >