राष्ट्रपति के भाषण में अपना नाम सुनना भावुक क्षण था: अमिताभ

मुंबई : महानायक अमिताभ बच्चन का कहना है कि वह उस समय काफी ‘भावुक’ हो गए थे जब राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने अपने भाषण में उनका जिक्र किया. राष्ट्रपति ने यह भाषण 63 वें राष्ट्रीय फिल्म समारोह के दौरान दिया था. अमिताभ को शूजित सरकार की फिल्म ‘पीकू’ में उनके शानदार अभिनय के लिए सर्वश्रेष्ठ […]

मुंबई : महानायक अमिताभ बच्चन का कहना है कि वह उस समय काफी ‘भावुक’ हो गए थे जब राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने अपने भाषण में उनका जिक्र किया. राष्ट्रपति ने यह भाषण 63 वें राष्ट्रीय फिल्म समारोह के दौरान दिया था. अमिताभ को शूजित सरकार की फिल्म ‘पीकू’ में उनके शानदार अभिनय के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेता के पुरस्कार से सम्मानित किया गया है.

राष्ट्रपति ने बिग बी को ‘जीवित किंवदंति’ कहकर संबोधित किया था. अमिताभ ने ट्वीट किया, ‘राष्ट्रीय पुरस्कार में शिरकत कर दिल्ली से वापस लौट आया हूं… भारत के राष्ट्रपति के भाषण में अपना नाम सुन काफी भावुक और अभिभूत हूं.’

इस खास मौके पर अमिताभ के साथ पूरा परिवार राष्ट्रीय फिल्म समारोह में शिरकत लेने दिल्ली पहुंचा था.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >