गर्मी से दूर बीच में सेल्‍फी लेते नजर आये अक्षय-ट्विंकल, तसवीर की शेयर

मुंबई : मुंबई की चिलचिलाती गर्मी से दूर सुपरस्टार अक्षय कुमार और उनकी पत्नी ट्विंकल खन्‍ना किसी अज्ञात जगह पर छुट्टी मनाने चले गये हैं. हाल ही में ‘हाउसफुल 3′ और ‘रुस्तम’ की शूटिंग पूरी करने वाले अक्षय ने अपनी पत्नी के साथ एक सेल्फी साझा की है जिसके पार्श्व में एक जलाशय नजर आ […]

मुंबई : मुंबई की चिलचिलाती गर्मी से दूर सुपरस्टार अक्षय कुमार और उनकी पत्नी ट्विंकल खन्‍ना किसी अज्ञात जगह पर छुट्टी मनाने चले गये हैं. हाल ही में ‘हाउसफुल 3′ और ‘रुस्तम’ की शूटिंग पूरी करने वाले अक्षय ने अपनी पत्नी के साथ एक सेल्फी साझा की है जिसके पार्श्व में एक जलाशय नजर आ रहा है.

उन्होंने ट्वीट कर कहा है कि पत्नी के साथ मुंबई की गर्मी से दूर हूं. ट्विंकल ने भी यही तस्वीर पोस्ट की है और इस पर टिप्पणी की है. ट्विंकल ने लिखा,’ यहां आने बाद आप यहां पहुंचते हैं. बीच में सेल्‍फी लेना.’

दोनों गर्मी के मौसम से दूर किसी समुद्र के किनारे छुट्टी का आनंद ले रहे हैं. दोनों इस तसवीर में बेहद क्‍यूट लग रहे हैं. अक्षय जल्‍द ही आगामी फिल्‍म ‘रुस्‍तम’ में नजर आयेंगे. साल की शुरुआत में रिलीज हुई उनकी फिल्‍म ‘एयरलिफ्ट’ के लिए उनकी खूब तारीफ हुई थी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >