जानें, करण-बिपाशा की शादी को लेकर क्‍या बोले सलमान खान ?

मुंबई : सुपरस्टार सलमान खान हाल ही में अभिनेता करण सिंह ग्रोवर और अभिनेत्री बिपाशा बसु की रिसेप्‍शन पार्टी में शामिल हुए थे. उनका कहना है कि वह कामना करते हैं कि बिपाशा और करण सिंह की शादी सदैव बरकरार रहे. बिपाशा और करण ने कल बंगाली रीति-रिवाज से शादी की. फिर देर रात दोनों […]

मुंबई : सुपरस्टार सलमान खान हाल ही में अभिनेता करण सिंह ग्रोवर और अभिनेत्री बिपाशा बसु की रिसेप्‍शन पार्टी में शामिल हुए थे. उनका कहना है कि वह कामना करते हैं कि बिपाशा और करण सिंह की शादी सदैव बरकरार रहे.

बिपाशा और करण ने कल बंगाली रीति-रिवाज से शादी की. फिर देर रात दोनों का रिसेप्शन रखा गया जिसमें सिने जगत की कई हस्तियों ने शिरकत की. रिसेप्शन में शामिल हुए सलमान ने कहा, ‘मैं उम्मीद करता हूं कि बिपाशा और करण की जोडी कायम रहे और यह बहुत अहम है.’

यह बिपाशा की पहली शादी है और करण की तीसरी शादी है. करण ने पहले श्रद्धा निगम और फिर जेनिफर विंगेट से शादी की थी, लेकिन उनकी दोनों शादियां लंबे समय तक नहीं चल सकीं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >