16 साल पुरानी आदत आज भी नहीं छोड़ना चाहती प्रियंका, देखें तसवीर

बॉलीवुड अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा इनदिनों अपनी आगामी पहली हॉलीवुड फिल्‍म ‘बेवॉच’ को लेकर खासा सुर्खियां बटोर रही हैं. इसके अलावा वे अपने एक आदत को लेकर भी चर्चा बटोर रही है. जी हां प्रियंका की बचपन की एक आदत है जो वह छोड़ना नहीं चाहती. यह हम नहीं कह रहे बल्कि उनकी पोस्‍ट की गई […]

बॉलीवुड अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा इनदिनों अपनी आगामी पहली हॉलीवुड फिल्‍म ‘बेवॉच’ को लेकर खासा सुर्खियां बटोर रही हैं. इसके अलावा वे अपने एक आदत को लेकर भी चर्चा बटोर रही है. जी हां प्रियंका की बचपन की एक आदत है जो वह छोड़ना नहीं चाहती. यह हम नहीं कह रहे बल्कि उनकी पोस्‍ट की गई तसवीर कह रही है और खुद प्रियंका भी.

दरअसल प्रियंका कैमरे को पोज देते हुए अपनी कलाई के सहारे सहजता से बैठती है. अपनी इस आदत को याद करते हुए उन्‍होंने 16 साल पहले की एक तसवीरे इंस्‍टाग्राम पर साझा की जब वह मात्र 17 साल की थी. उन्‍होंने कैप्‍शन में लिखा, ‘मुझे हमेशा की तरह कलाई पर आराम करना पसंद है. 17 की उम्र से अब तक.’

https://www.instagram.com/p/BEXmM68Js8H/

दोनों ही तसवीरों में प्रियंका एकजैसे पोज में नजर आ रही है. प्रियंका को हाल ही में चौथे सर्वोच्च नागरिक सम्मान पद्मश्री से सम्‍मानित किया गया है. ‘बेवॉच’ के अलावा प्रियंका अमेरिकी टीवी शो ‘क्‍वांटिकों’ में एक एफबीआई एजेंट के किरदार में नजर आयेंगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >