PHOTOS : करण की ''बैचलर पार्टी'' तो बिपाशा की ''ब्राइडल शॉवर''

बॉलीवुड अभिनेत्री बिपाशा बसु और अभिनेता करण सिंह ग्रोवर आगामी 30 अप्रैल को शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं. वहीं दोनों शादी से पहले अपने फेंड्स के साथ खूब मस्‍ती कर रहे हैं. हाल ही बिपाशा ने फ्रेंड्स द्वारा आयोजित की गई ब्राइडल शॉवर की कुछ तसवीरें इंस्‍टाग्राम पर शेयर की है जिसमें […]

बॉलीवुड अभिनेत्री बिपाशा बसु और अभिनेता करण सिंह ग्रोवर आगामी 30 अप्रैल को शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं. वहीं दोनों शादी से पहले अपने फेंड्स के साथ खूब मस्‍ती कर रहे हैं. हाल ही बिपाशा ने फ्रेंड्स द्वारा आयोजित की गई ब्राइडल शॉवर की कुछ तसवीरें इंस्‍टाग्राम पर शेयर की है जिसमें वे दिल के आकार के गुब्बारों के बीच पर बैठी दिखाई दे रही हैं.

वहीं जानेमाने डिजायनर रॉकी.एस ने सोशल मीडिया पर गोवा में आयोजित करण की बैचलर पार्टी की तसवीरें साझा की है. इस तसवीर में करण अपने फ्रेंड्स के साथ सफेद टीशर्ट में पोज देते नजर आ रहे हैं.

बिपाशा और करण एकदूसरे को डेट करने के बाद शादी करने का फैसला किया है. दोनों ने एकसाथ फिल्‍म ‘अलोन’ में साथ काम किया था. इसी फिल्‍म के बाद दोनों के साथ होने की चर्चा होने लगी थी. ‘अलोन’ करण की डेब्‍यू फिल्‍म थी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >