सरबजीत" का ट्रेलर रिलीज, ऐश्वर्या की शानदार एक्टिंग से आंखें हो जायेगी नम

इंटरटेनमेंट डेस्क सच्ची कहानी पर अधारित फिल्म सरबजीत का ट्रेलर रिलीज हो गया है. ट्रेलर में ऐश्वर्या व रणदीप हुड्डा की शानदार एक्टिंग की झलक देखने को मिली. फिल्म में सरबजीत का किरदार रणदीप हुड्डा निभा रहे हैं. उनकी बहन की भूमिका में एश्वेर्या राय हैं. लम्बे अर्से बाद उन्हें दर्शक एक जानदार रोल में […]

इंटरटेनमेंट डेस्क

सच्ची कहानी पर अधारित फिल्म सरबजीत का ट्रेलर रिलीज हो गया है. ट्रेलर में ऐश्वर्या व रणदीप हुड्डा की शानदार एक्टिंग की झलक देखने को मिली. फिल्म में सरबजीत का किरदार रणदीप हुड्डा निभा रहे हैं. उनकी बहन की भूमिका में एश्वेर्या राय हैं. लम्बे अर्से बाद उन्हें दर्शक एक जानदार रोल में देख पायेंगे. ट्रेलर में उनकी एक्टिंग, डॉयलॉग व लुक की काफी तारीफ हो रही है.

क्या है सरबजीत की कहानी
सरबजीत की कहानी एक ऐसे शख्स की कहानी है जिसे गलती से पाकिस्तानी सैनिक गिरफ्तार कर लेते हैं. सरबजीत पर रॉ एजेंट होने का आरोप लगा था. उन्हें मुलतान और फैसलाबाद में बम धमाकों का आरोपी बनाया गया.जून 2012 में पाकिस्तानी मीडिया में खबर आयी कि सरबजीत को रिहा किया जा रहा है लेकिन यह खबर अफवाह साबित हुई. उनके परिवारवालों की उम्मीद महज उम्मीद बनकर रह गयी और एक दिन सरबजीत की मौत की खबर आयी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >