PHOTO: सामने आया करण-बिपाशा का वेडिंग कार्ड...

बॉलीवुड अभिनेता करण सिंह ग्रोवर और अभिनेत्री बिपाशा बसु को लेकर पिछले काफी दिनों से शादी की खबरें आ रही थी. हाल ही में बिपाशा ने ट्विटर के जरिये अपनी और करण की शादी की खबरों को कंफर्म किया. वहीं अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा ने दोनों को शादी की एडवांस बधाई दी है. शादी के वेन्यू […]

बॉलीवुड अभिनेता करण सिंह ग्रोवर और अभिनेत्री बिपाशा बसु को लेकर पिछले काफी दिनों से शादी की खबरें आ रही थी. हाल ही में बिपाशा ने ट्विटर के जरिये अपनी और करण की शादी की खबरों को कंफर्म किया. वहीं अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा ने दोनों को शादी की एडवांस बधाई दी है. शादी के वेन्यू की तसवीरें भी सामने आ चुकी है.

प्रियंका ने ट्विटर पर लिखा,’ मैं अपनी दोस्‍त बिपाशा और उनके होने वाले पति करण का दिल से शुभकामनायें देती हूं.’ खबरों की मानें तो दोनों आगामी 30 अप्रैल को विवाह बंधन में बंध सकते हैं. शादी का वेन्‍यू भी तय कर लिया गया है. शादी मुंबई के बड़े होटल में होगी.

खुद बिपाशा ने भी इंस्‍टाग्राम पर अपनी और करण की एक तसवीर शेयर करते हुए लिखा है,’ 30 तारीख एक खास दिन. शादी एक प्राइवेट सेरेमनी में होगी. हमें अपने परिवार, दोस्‍तों और फैंस की सपोर्ट की जरुरत है.’ इसके अलावा करण के फैन क्‍लब ने भी कई तसवीरें शेयर की है.

https://www.instagram.com/p/BD5meJcsqAp/

हाल ही में खबरें ऐसी भी आ रही थी कि करण की मां को बिपाशा पसंद नहीं आई हैं लेकिन फिर अचानक उनकी मां ने हामी भी दी. आपको बता दें कि करण की यह तीसरी शादी होगी.

https://www.instagram.com/p/BD5xz4ACeyE/
https://www.instagram.com/p/BD59y7gCe6O/

इससे पहले भी श्रद्धा निगम और अभिनेत्री जेनिफर विगेंट से शादी कर चुके हैं और दोनों से उनका तलाक भी हो चुका है.

https://www.instagram.com/p/BD5Z7EFCezT/

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >