अमिताभ बच्चन के खिलाफ शिकायत दर्ज

नयी दिल्ली : बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन मुश्‍किलों में आ गए हैं. प्राप्त जानकारी के अनुसार दिल्ली के एक वकील ने सोमवार को फिल्म अमिताभ बच्चन के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है. उनका आरोप है कि कोलकाता में भारत-पाकिस्तान के बीच खेले गए टी-20 विश्वकप मैच से पहले उन्होंने जो राष्ट्रगान गाया उसकी अवधि […]

नयी दिल्ली : बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन मुश्‍किलों में आ गए हैं. प्राप्त जानकारी के अनुसार दिल्ली के एक वकील ने सोमवार को फिल्म अमिताभ बच्चन के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है. उनका आरोप है कि कोलकाता में भारत-पाकिस्तान के बीच खेले गए टी-20 विश्वकप मैच से पहले उन्होंने जो राष्ट्रगान गाया उसकी अवधि को 30 सेकेंड तक बढा दिया जो कि नियमों का उल्लंघन है. यह शिकायत आज पूर्वी दिल्ली के न्यू अशोक नगर थाने में दर्ज कराई गई.

एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया, ‘‘हमें शिकायत प्राप्त हो गई है और हम इस मामले को देखेंगे।” अपनी शिकायत में वकील ने कहा है कि शनिवार को मैच से पहले राष्ट्रगान गाने में बच्चन ने एक मिनट 22 सेकेंड लिए जो कि सरकार द्वारा राष्ट्रगान के लिए निर्धारित 52 सेकेंड के दिशानिर्देशों का उल्लंघन है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >