कंगना मुद्दे पर रितिक ने तोड़ी चुप्‍पी, कहा- ''नैतिकता का उल्‍लंघन...''

मुंबई : बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत के साथ जारी विवादों पर चुप्पी तोड़ते हुए सुपरस्टार रितिक रोशन ने कहा कि उन्‍होंने केवल मुद्दे को सुलझाने के लिए कानूनी प्रक्रिया का सहारा लिया था. साथ ही उन्होंने कानूनी नोटिस का खुलासा करने के लिए कंगना पर ‘नैतिकता का उल्लंघन’ करने का आरोप लगाया. यह नोटिस उन्होंने […]

मुंबई : बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत के साथ जारी विवादों पर चुप्पी तोड़ते हुए सुपरस्टार रितिक रोशन ने कहा कि उन्‍होंने केवल मुद्दे को सुलझाने के लिए कानूनी प्रक्रिया का सहारा लिया था. साथ ही उन्होंने कानूनी नोटिस का खुलासा करने के लिए कंगना पर ‘नैतिकता का उल्लंघन’ करने का आरोप लगाया.

यह नोटिस उन्होंने कंगना को जारी किया था. फिल्म ‘बैंग बैंग’ के अभिनेता ने रेखांकित किया कि एक ईमेल आइडी जिसका कि उससे कोई संबंध नही है और इसका प्रयोग उसके प्रशंसकों से संपर्क स्थापित करने के लिए कोई अज्ञात व्यक्ति करता रहा है और यही मामले का सार है. दोनों कलाकारों ने एक-दूसरे को कानूनी नोटिस भेजा है.

इस बीच, कंगना के वकील ने दावा किया कि रितिक द्वारा कंगना के खिलाफ दिए गए बयान और कुछ नहीं बल्कि ‘जनता की सहानुभूति’ हासिल करने का हथकंडा है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >