सबसे बडी मुराद वाराणसी में मां के लिए घर खरीदना : आमिर खान

बॉलीवुड अभिनेता आमिर खान आज अपना 51वां जन्‍मदिवस मना रहे हैं. आमिर एक ऐसे अभिनेता हैं जिन्‍होंने बॉलीवुड कई सुपरहिट फिल्‍मों में काम किया है. पिछले 28 सालों से वे दर्शकों के दिलों में राज करते आ रहे हैं. उन्‍होंने अपने जन्‍मदिन के मौके पर मीडिया से बातचीत की और कई बातें कहीं. आमिर से […]

बॉलीवुड अभिनेता आमिर खान आज अपना 51वां जन्‍मदिवस मना रहे हैं. आमिर एक ऐसे अभिनेता हैं जिन्‍होंने बॉलीवुड कई सुपरहिट फिल्‍मों में काम किया है. पिछले 28 सालों से वे दर्शकों के दिलों में राज करते आ रहे हैं. उन्‍होंने अपने जन्‍मदिन के मौके पर मीडिया से बातचीत की और कई बातें कहीं.

आमिर से जब उनकी सबसे बडी इच्छा के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा, ‘आज मेरी सबसे बडी मुराद वाराणसी स्थित अपने पुश्तैनी घर को अपनी मां के लिए खरीदना है. मेरी मां ने अपना बचपन वाराणसी में बिताया है. जब से यह मेरे दिमाग में है कि अगर में वहां के लोगों से विनती करुं और वो घर खरीद पाउं.’

वाराणसी को बेहद सुंदर और ऐतिहासिक करार देते हुए आमिर ने कहा कि वह वहां घर खरीदने को काफी उत्सुक हैं. आमिर ने कहा, ‘मैं अस्सी घाट गया हूं. वाराणसी बेहद सुंदर और ऐतिहासिक जगह है. अगर में वहां अपनी मां का घर खरीद पाता हूं तो उससे मुझे काफी खुशी होगी. उम्मीद करते हैं कि यह संभव हो पाएगा.’

उन्‍होंने आगे कहा,’ परिवार और समाज से प्‍यार करना, लोगों के प्रति संवेदनशील रहना और दूसरों की मदद करना ही देशभक्ति है.’

आमिर ने अपने सभी फैंस का शुक्रिया अदा करते हुए कहा कि,’ पिछले 27 सालों से जो प्‍यार मुझे अपने प्रशंसकों से मिल रहा है उसके लिए मैं सभी का शुक्रगुजार हूं.’

आमिर इनदिनों अपनी आगामी फिल्‍म ‘दंगल’ की शूटिंग को लेकर खासा व्‍यस्‍त हैं. फिल्‍म में वे एक डिफ्रेंट लुक में नजर आनेवाले हैं. वे एक रेसलर की भूमिका निभा रहे हैं. वहीं अपने शेड्यूल के बारे में बातते हुए उन्‍होंने कहा,’ 3 हफ्तों से मैं यूएस में था. इस दौरान मैंने बस खाया, सोया और खूब वर्कआउट किया. मैंने एक दिन में लगभग 6 घंटे एक्‍सरसाइज किया है.’

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >