इस महीने के अंत में शुरु होगी रितिक-यामी की ‘काबिल'' की शूटिंग

मुंबई : बॉलीवुड अभिनेता रितिक रोशन और यामी गौतम की आगामी फिल्म ‘काबिल’ की शूटिंग इस महीने के आखिर में शुरु हो जाएगी. संजय गुप्ता फिल्म के निर्देशक हैं जबकि राकेश रोशन इसके निर्माता हैं. दोनों ही कलाकार पहली बार स्‍‍क्रीन शेयर करनेवाले हैं. ‘जज्बा’ फिल्म के निर्देशक ने ट्विटर पर लिखा, ‘अपने परिवार के […]

मुंबई : बॉलीवुड अभिनेता रितिक रोशन और यामी गौतम की आगामी फिल्म ‘काबिल’ की शूटिंग इस महीने के आखिर में शुरु हो जाएगी. संजय गुप्ता फिल्म के निर्देशक हैं जबकि राकेश रोशन इसके निर्माता हैं. दोनों ही कलाकार पहली बार स्‍‍क्रीन शेयर करनेवाले हैं.

‘जज्बा’ फिल्म के निर्देशक ने ट्विटर पर लिखा, ‘अपने परिवार के साथ यह मेरा आखिरी सप्ताहांत है क्योंकि तीन हफ्तों में ‘काबिल’ की शूटिंग शुरु हो जाएगी और फिर लगातार जुलाई तक चलती रहेगी. इसलिए इस समय का पूरा इस्तेमाल कर रहा हूं.’ फिल्म के अगले साल 26 जनवरी को रिलीज होने की संभावना है.

यामी ने अपने एक बयान में कहा था कि वो रितिक के साथ काम करने को लेकर खासा उत्‍साहित हैं. फिल्‍म एक बदले की कहानी को बयां करेगी. खबरों की मानें तो इस फिल्‍म में यामी इंटरवल तक ही नजर आयेंगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >