VIDEO : बिपाशा ने करण संग सगाई को नकारा, कहा- ''कृपया सब्र रखें...''

मुंबई : बॉलीवुड अभिनेत्री बिपाशा बसु ने अपने कथित बॉयफ्रेंड करण सिंह ग्रोवर से अपनी मंगनी की अफवाहों को खारिज कर दिया है. हाल में उन्हें अनामिका (रिंग फिंगर) में एक अंगूठी पहने देखा गया था. इसके बाद खबरें आ रही थी कि उन्‍होंने चुपके से सगाई कर ली है. दोनों पिछले साल फिल्‍म ‘अलोन’ […]

मुंबई : बॉलीवुड अभिनेत्री बिपाशा बसु ने अपने कथित बॉयफ्रेंड करण सिंह ग्रोवर से अपनी मंगनी की अफवाहों को खारिज कर दिया है. हाल में उन्हें अनामिका (रिंग फिंगर) में एक अंगूठी पहने देखा गया था. इसके बाद खबरें आ रही थी कि उन्‍होंने चुपके से सगाई कर ली है. दोनों पिछले साल फिल्‍म ‘अलोन’ में साथ नजर आये थे, इसके बाद ही दोनों के करीब होने की खबरें आ रही थी.

37 साल की अभिनेत्री को करण के साथ हाल ही में एक स्पा से बाहर आते देखा गया था और मीडिया में दोनों की तस्वीरें छपी हैं. इनमें से एक तस्वीर में बिपाशा एक कार की पीछे की सीट पर बैठी हुई हैं जबकि करण चालक से लगी हुई आगे की सीट पर बैठे हैं. तस्वीर में बिपाशा की उंगली में नई अंगूठी दिख रही है.

बिपाशा ने स्थिति साफ करते हुए ट्विटर पर लिखा, ‘मैं कब शादी करना चाहती हूं इसके लिए इंतजार करें. इसे ऐसे ही मत उछालें.’ उन्होंने ट्वीट किया, ‘वर्षों से मैं इस चर्चा का सामना कर रही हूं. कृपया सब्र रखें. आखिरकार यह मेरी जिंदगी है. वे सब जो मुझसे प्यार करते हैं, मैं उनसे अनुरोध करती हूं.’

करण को जेनिफर विगेंट से तलाक हो गया है. इसके बाद से ही खबरें आ रही थी दोनों जल्‍द ही शादी करनेवाले हैं. लेकिन अब बिपाशा के इस बयान से ऐसी खबरों पर विराम लग गया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >