बॉलीवुड अभिनेता अनुपम खेर ने आगामी फिल्म ‘तेरे बिन लादेन : डेड ऑर अलाइव’ की खूब तारीफ की है. अभिषेक शर्मा की इस फिल्म में अनुपम खेर के बेटे सिकंदर खेर भी नजर आयेंगे. फिल्म एक कॉमेडी ड्रामा है. अनुपम ने फिल्म की पूरी टीम को बधाई दी है.
खेर ने फिल्म को एक बेहतरीन फिल्म बताते हुए ट्वीट किया है और लिखा है कि,’ फिल्म ‘तेरे बिन लादेन…’ बहुत पसंद आई. काफी समय बाद इतनी शानदार फिल्म देखी. ‘शेट्टी सिस्टर्स’ का बधाई. अभिषेक शर्मा बेहतरीन हैं.’
यह फिल्म वर्ष 2010 की फिल्म ‘तेरे बिन लादेन’ की सीक्वल है. फिल्म में मनीष पॉल मुख्य भूमिका में हैं. वहीं प्रद्युम्न सिंह, सिकंदर खेर, पीयूष मिश्रा भी नजर आयेंगे. फिल्म के आईटम सॉन्ग में अली जफर थिरकते नजर आयेंगे. फिल्म आगामी 26 फरवरी को रिलीज होगी.
