रितिक की फिल्‍म में आईटम नंबर करेंगी सनी लियोनी

बॉलीवुड अभिनेत्री सनी लियानी जल्‍द ही रितिक रोशन स्‍टारर आगामी फिल्‍म आईटम नंबर करती नजर आयेंगी. राकेश रोशन अपने बेटे रितिक को लेकर एक फिल्‍म बनाने जा रहे हैं. खबरों की मानें तो फिल्‍म का नाम ‘काबिल’ हो सकता है. फिल्‍म किस सब्‍जेक्‍ट पर बेस्‍ड होगी इसका जानकारी फिलहाल नहीं है. इससे पहले भी सनी […]

बॉलीवुड अभिनेत्री सनी लियानी जल्‍द ही रितिक रोशन स्‍टारर आगामी फिल्‍म आईटम नंबर करती नजर आयेंगी. राकेश रोशन अपने बेटे रितिक को लेकर एक फिल्‍म बनाने जा रहे हैं. खबरों की मानें तो फिल्‍म का नाम ‘काबिल’ हो सकता है. फिल्‍म किस सब्‍जेक्‍ट पर बेस्‍ड होगी इसका जानकारी फिलहाल नहीं है.

इससे पहले भी सनी लियोनी फिल्‍म ‘शूट आउट एट वडाला’ के आईटम नंबर ‘लैला…’ में नजर आई थी. इस गाने में तुषार कपूर भी नजर आये थे. इस गाने में उनके लुक और उनके अंदाज से दर्शकों को दीवाना बना दिया था. वे ‘बेबी डॉल…’ गाने से भी खासा सुर्खियां बटोर चुके हैं.

हाल ही में सनी लियोनी की फिल्‍म ‘मस्‍तीजादे’ रिलीज हुई थी. फिल्‍म बॉक्‍स ऑफिस पर कुछ खास कमाल तो नहीं दिखा पाई लेकिन दर्शकों ने सनी लियोनी के डबल रोल को पसंद किया. फिल्‍म में तुषार कपूर और वीरदास ने भी मुख्‍य भूमिका निभाई थी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >