71st National Film Awards: शाहरुख खान को मिला बेस्ट एक्टर के लिए नेशनल अवॉर्ड, फ्लाइंग किस बनी हाइलाइट

71st National Film Awards: बॉलीवुड के किंग खान को फाइनली 30 साल के करियर में अपना पहला राष्ट्रीय पुरस्कार मिला. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के हाथ से उन्हें यह सम्मान मिला. सोशल मीडिया पर सेरेमनी की पहली तसवीर सामने आ गई है. इससे पहले सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के सचिव संजय जाजू ने एक्टर की तारीफ में कई बात कही. यह सुनकर शाहरुख शर्मा गए और फ्लाइंग किस देकर खुशी जाहिर की.

71st National Film Awards: बॉलीवुड एक्टर शाहरुख खान अपनी फिल्म जवान के लिए अपना पहला राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार जीता. एक्टर को ये सम्मान राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मिला. सोशल मीडिया पर किंग खान की फर्स्ट फोटो सामने आ गई है. जिसमें वह पोज देते दिखाई दे रहे हैं. इसके अलावा जब किंग खान 71वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार समारोह में पहुंचे थे, तो सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के सचिव संजय जाजू ने उनकी तारीफ में कई शब्द कहे. जिसमें उन्होंने कला जगत का बादशाह कहना शामिल है.

शाहरुख खान ने 71वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार समारोह में दी फ्लाइंग किस

संजय जाजू ने शाहरुख खान का सम्मान करते हुए कहा, “जिस व्यक्ति की मुस्कान बॉर्डर क्रॉस करती है और जिसके डायलॉग हमारी सामूहिक शब्दावली का हिस्सा बन गए हैं, उन्हें अपना पहला पुरस्कार मिल रहा है. दिल्ली के रंगमंच से वर्ल्डवाइड स्टारडम तक का उनका सफर अपने आप में एक कहानी है. मैं कौन हूं, क्या हूं, या सिर्फ जवान हूं, इसका आंसर सिंपल है, वह सिर्फ एक राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता नहीं, बल्कि कला जगत के बादशाह हैं.” अपनी तारीफ सुनकर किंग खान शर्मा गए और एक फ्लाइंग दे दी.

इन लोगों ने जीता है 71वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार

71वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कारों के विजेताओं की घोषणा 1 अगस्त को की गई, जिसमें विधु विनोद चोपड़ा की “द ट्वेंटीथ फेल” को बेस्ट फीचर फिल्म का पुरस्कार मिला, जबकि ऑफबीट कॉमेडी “कटहल – ए जैकफ्रूट मिस्ट्री” को बेस्ट हिंदी फिल्म चुना गया. शाहरुख खान (जवान) और विक्रांत मैसी (12वीं फेल) को बेस्ट अभिनेता का पुरस्कार मिला, जबकि रानी मुखर्जी को “मिसेज चटर्जी वर्सेस नॉर्वे” में उनके दमदार अभिनय के लिए बेस्ट अभिनेत्री का पुरस्कार मिला. साथ ही, मलयालम सुपरस्टार मोहनलाल को प्रतिष्ठित दादा साहब फाल्के पुरस्कार 2023 से सम्मानित किया जाएगा.

यह भी पढ़ें- 71st National Film Awards 2025: शाहरुख खान और रानी मुखर्जी की पहली तस्वीर आई सामने, विक्रांत मैसी के लुक ने जीता फैंस का दिल

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Ashish lata

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

संपर्क : ashish.lata@prabhatkhabar.in

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >