VIDEO : रितिक ने तोड़ी चुप्‍पी, कंगना को दिया करारा जवाब…

मुंबई : बॉलीवुड स्टार रितिक रोशन ने डेटिंग करने की अफवाहों को खारिज करते हुए कहा कि उनका संबंध पोप के साथ होने की संभावना ज्यादा है न कि उसके साथ जिसका नाम मीडिया उनके साथ जोड रहा है. इस तरह की अफवाहें है कि रितिक और कंगना रनौत डेट कर रहे हैं. हाल ही […]

मुंबई : बॉलीवुड स्टार रितिक रोशन ने डेटिंग करने की अफवाहों को खारिज करते हुए कहा कि उनका संबंध पोप के साथ होने की संभावना ज्यादा है न कि उसके साथ जिसका नाम मीडिया उनके साथ जोड रहा है. इस तरह की अफवाहें है कि रितिक और कंगना रनौत डेट कर रहे हैं. हाल ही में अपने एक बयान में कंगना ने भी रितिक की ओर इशारा कर कहा कि वे कब्र खोदने में यकीन नहीं रखती हैं.

‘बैंग बैंग’ के 42 वर्षीय अभिनेता ने ट्विटर पर अपनी प्रतिक्रिया साझा की. रितिक ने पोस्ट किया, ‘मीडिया जिन महिलाओं में से किसी के साथ मेरे प्रेम संबंध बता रहा है उनसे ज्यादा संभावना तो पोप के साथ मेरा प्रेम संबंध होने की है. शुक्रिया, लेकिन इसकी कोई जरुरत नहीं है.’

हालांकि दोनों ने कभी भी सार्वजनिक तौर पर इस संबंध को स्वीकार नहीं किया है. कंगना और रितिक ने ‘काइट्स’ और ‘क्रिश 3′ में साथ काम किया है. एक इंटरव्‍यू के दौरान कंगना ने कहा कि,’ मुझे भी कई अफवाहें सुनने को मिल रही है. एक नासमझ भी इस बात का अंदाजा लगा सकता है कि ये अफवाहें कहां से आ रही है. मैं नहीं जानती कि एक्‍सीस (पूर्व) बस अटेंशन पाने के लिए इस तरह की मूर्खतापूर्ण बातें क्‍यों करते हैं.

कंगना ने यह भी कहा कि,’ मेरे लिये चैप्‍टर क्‍लोज हो चुका है. मैं अब दोबारा गढ़े मुर्दे नही उखाड़ना चाहती.’ कंगना फिलहाल पूरी तरह से अपने करियर की तरफ फोकस कर रही हैं. इनदिनों वे अपनी आगामी फिल्‍म ‘रंगून’ की शूटिंग कर रही हैं.

वहीं रितिक का पत्‍नी सुजैन खान से तलाक हो चुका है और वे अकेले रह रहे हैं. हाल ही में कुछ दिनों पहले वे अपने बच्‍चों के साथ ऑटोरिक्‍शा की सवारी करते नजर आये थे. उन्‍होंने खुद ट्विटर पर तस्‍वीरें शेयर की थी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >