Bollywood : फरहान-अधुना की तरह ये जोडियां भी हो चुकी है अलग...

बॉलीवुड निर्माता-अभिनेता फरहान अख्‍तर (मुस्लिम) ने वर्ष 2000 में अधुना भबानी (सिंधी) से शादी की थी. दोनों एकदूसरे का पिछले 15 सालों से हाथ थामे आगे बढ़ रहे थे लेकिन अब अचानक दोनों की राहें अलग हो गई है. दोनों ने आपसी सहमति से एकदूसरे से अलग होने का फैसला कर लिया है. दोनों की […]

बॉलीवुड निर्माता-अभिनेता फरहान अख्‍तर (मुस्लिम) ने वर्ष 2000 में अधुना भबानी (सिंधी) से शादी की थी. दोनों एकदूसरे का पिछले 15 सालों से हाथ थामे आगे बढ़ रहे थे लेकिन अब अचानक दोनों की राहें अलग हो गई है. दोनों ने आपसी सहमति से एकदूसरे से अलग होने का फैसला कर लिया है. दोनों की दो बेटियां है. फरहान के अलावा रितिक रोशन, आमिर खान और संजय दत्‍त जैसे कई ऐसे कलाकार हैं जिन्‍होंने लंबे समय साथ रहने के बाद अलग होने को फैसला कर लिया. जानें कुछ ऐसे ही सेलीब्रिटीज के बारे में….

रितिक रोशन और सुजैन खान : बॉलीवुड अभिनेता रितिक रोशन और उनकी पूर्व पत्‍नी सुजैन खान ने वर्ष 2013 में अलग होने का फैसला कर सबको हैरान कर दिया. पिछले साल दोनों का तलाक हुआ. दोनों को बॉलीवुड की सफल जोडि़यों में से एक माना जाता था. लेकिन अचानक दोनों अलग हुए तो फैंस ये सोचने पर मजबूर हो गये कि आखिर दोनों के बीच प्रॉब्‍लम क्‍या थी? फिलहाल दोनों अलग-अलग जिदंगी बिता रहे हैं.

रणवीर शौरी और कोंकणा सेन शर्मा : टीवी अभिनेत रणवीर शौरी और अभिनेत्री कोंकणा सेन शर्मा एकदूसरे के साथ सीरीयस रिलेशनशिप में थे. दोनों ने वर्ष 2010 में शादी कर ली थी. लेकिन अचानक दोनों पिछले साल अलग हो गये. दोनों का एक बेटा भी है. दोनों का अफेयर लंबे समय तक चला था.

आमिर खान और रीना दत्ता : बॉलीवुड अभिनेता आमिर खान ने दूसरी शादी किरण राव से की है. उनकी पहली पत्नी का नाम रीना दत्ता है. आमिर और रिया ने एकदूसरे को डेट करने के बाद शादी करने का फैसला किया. लेकिन अलग-अलग धर्म होने के कारण रीना के माता-पिता इस शादी के लिए राजी नहीं हुए. दोनों ने घर से भागकर शादी भी कर ली थी लेकिन 16 साल साथ रहने के बाद अचानक आमिर ने रीना को तलाक दे दिया. दोनों क्‍यों अलग हुए इसका कोई ठोस कारण किसी के सामने नहीं आया.

संजय दत्त और रिया पिल्लई : अभिनेता संजय दत्‍त की पहली पत्नी ऋचा की मौत ब्रेन ट्यूमर के कारण हो गई थी. इसके बाद उन्‍होंने मॉडल रिया पिल्‍लई के साथ दूसरी शादी की. दोनों की शादीशुदा जिदंगी ठीक चल रही थी लेकिन फिर अचानक दोनों 5 साल साथ रहने के बाद अलग हो गये. कुछ समय पहले रिया लिएंडर पेस संग अपने बनते-बिगड़ते रिश्‍तों को लेकर सुर्खियों में आई थी. इसके बाद संजय ने एक निजी पार्टी में मान्‍यता से शादी कर ली.

सैफ अली खान और अमृता सिंह : बॉलीवुड अभिनेता सैफ अली खान ने अपने से 11 साल बड़ी अभिनेत्री अमृता सिंह से शादी की थी. शादी के समय सैफ मात्र 21 साल के थे. सैफ ने बॉलीवुड में अपना करियर शुरू भी नहीं किया था और अमृता इंडस्‍ट्री की स्‍थापित अभिनेत्री थी. दोनों की शादी लगभग 13 सालों तक चली और फिर वर्ष 2004 में दोनों एकदूसरे से अलग हो गये. सैफ ने दूसरी शादी अभिनेत्री करीना कपूर से की है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >