15 साल साथ रहने के बाद अलग होंगे फरहान-अधुना

मुबंई : बॉलीवुड की दुनिया में अलग फिल्मों के लिए पहचान बनाने वाले फरहान अख्तर अब अपनी पत्नी अधुना अख्तर से तलाक लेंगे. एक निर्देशक व अभिनेता के रूप में चर्चित फरहान अख्तर व उनकी पत्नी अधुना अख्तर पिछले 15 सालों से वैवाहिक जीवन जी रहे थे.मुंबई से प्रकाशित एक अखबार के मुताबिक फरहान व […]

मुबंई : बॉलीवुड की दुनिया में अलग फिल्मों के लिए पहचान बनाने वाले फरहान अख्तर अब अपनी पत्नी अधुना अख्तर से तलाक लेंगे. एक निर्देशक व अभिनेता के रूप में चर्चित फरहान अख्तर व उनकी पत्नी अधुना अख्तर पिछले 15 सालों से वैवाहिक जीवन जी रहे थे.मुंबई से प्रकाशित एक अखबार के मुताबिक फरहान व अधुना ने इसकी आधिकारिक पुष्टि भी कर दी है.

फरहान ने कहा है कि "हम दोनो आपसी सहमति से अलग हो रहे हैं, लेकिन हम दोनों के लिए हमारे बच्चे पहली प्राथमिकता होगी. हम अपने चाहने वालों से इस बात का अनुरोध करते है कि वे हमारे निजता का सम्मान करें ताकि गरिमापूर्ण तरीके से अलग हो सके" .
मीडिया में चल रही खबरों के मुताबिक फरहान व अधुना लम्बे अर्से से कोई समारोह में साथ नहीं दिख रहे थे. हाल ही में फरहान की रिलीज हुई फिल्म "वजीर" की पार्टी के दौरान भी अधुना साथ नहीं दिखीं. रितीक-सुजैन की तलाक के बाद मायानगरी में यह दूसरी जोड़ी है जो अलग हो रही है. बॉलीवुड में दोनों को स्टाइलिश कपल के रूप में देखा जा रहा था.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >