अगर किसी वजह से आप 2026 की ब्लॉकबस्टर फिल्मों को सिनेमाघरों में नहीं देख पाए, तो अब टेंशन लेने की जरूरत नहीं है, क्योंकि ओटीटी प्लेटफॉर्म पर ये फिल्में उपलब्ध हैं. फैमिली संग घर पर या फिर ट्रैवलिंग में इसे बिंज कर सकते हैं.
धुरंधर: द रिवेंज
2026 की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म रणवीर सिंह की 'धुरंधर: द रिवेंज' है. इसने Sacnilk के मुताबिक दुनियाभर में 1,813.39 करोड़ की कमाई की थी. कहानी जसकीरत सिंह रंगी (रणवीर सिंह) की है, जो भारतीय सेना में शामिल होने का सपना देखता है और "हमजा अली" बनकर कराची की आपराधिक दुनिया में घुसपैठ करता है. ब्लॉकबस्टर फिल्म का रॉ एंड अनदेखा वर्जन नेटफ्लिक्स पर उपलब्ध है और इंडियन वर्जन जियोहॉटस्टार पर है.
बॉर्डर 2
सनी देओल स्टारर 'बॉर्डर 2' भी 2026 की सबसे सफल फिल्मों में से एक है. इसने वर्ल्डवाइड 450.19 करोड़ की कमाई की थी. के भारत-पाक युद्ध की बैकग्राउंड पर आधारित फिल्म को दर्शक नेटफ्लिक्स पर देख सकते हैं.
पेड्डी
बुची बाबू सना की ओर से निर्देशित और राम चरण, जाह्नवी कपूर स्टारर पेड्डी 9 जुलाई 2026 से नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम हो रही है. कहानी एक ऐसे टैलेंटेड क्रिकेटर के इर्द-गिर्द घूमती है, जो अपने गांव को रेलवे हॉल्ट और सरकारी पहचान दिलाने की लड़ाई लड़ रहा है.
करुप्पु
तमिल सिनेमा की सुपरहिट फिल्मों में शामिल 'करुप्पु' ने दुनियाभर में 310.05 करोड़ रुपये का बिजनेस किया था. इस फिल्म को अमेजन प्राइम वीडियो पर देख सकते हैं.
मन शंकरा वारा प्रसाद गारू
चिरंजीवी स्टारर 'मन शंकरा वारा प्रसाद गारू' को जी5 पर एंजॉय किया जा सकता है. अनिल रविपुडी के निर्देशन में बनी यह फिल्म एक कॉमेडी-ड्रामा है. यह चिरंजीवी और नयनतारा का तीसरा प्रोजेक्ट है. कहानी में एक्टर को नेशनल सिक्योरिटी ऑफिस में दिखाया गया है, जहां वे अपने परिवार को एक खतरे से बचाने के मिशन पर हैं.
भूत बंगला
अक्षय कुमार की हॉरर-कॉमेडी 'भूत बंगला' ने बॉक्स ऑफिस पर भारत में 182.10 करोड़ और वर्ल्डवाइड 270.65 करोड़ की कमाई की है. कहानी एक रहस्यमयी हवेली के इर्द-गिर्द घूमती है. इस मूवी को आप नेटफ्लिक्स पर एंजॉय कर सकते हैं.
दृश्यम 3
मलयालम सिनेमा की चर्चित फिल्मों में शामिल 'दृश्यम 3' ने Sacnilk के मुताबिक 239.82 करोड़ रुपये का वर्ल्डवाइड कलेक्शन किया. मोहनलाल एक बार फिर जॉर्जकुट्टी के किरदार में लौटे. रहस्य और सस्पेंस से भरपूर यह फिल्म अमेजन प्राइम वीडियो पर देखी जा सकती है.
ये भी पढ़ें: Peddi की ब्लॉकबस्टर सफलता पर इमोशनल हुए राम चरण, बोले- कामयाबी सिर्फ…
ये भी पढ़ें: 2026 के पहले छह महीनों में कौन सी फिल्म रही सुपरहिट, कौन हुई फ्लॉप, देखें पूरा रिपोर्ट कार्ड
