B''day Special : बिपाशा का ''राज'' से लेकर ''अलोन'' तक का सफर, ये हैं उनके लव-अफेयर्स

अपनी अदाओं से दर्शकों के दिलों में राज करनेवाली बॉलीवुड की हॉट अभिनेत्री बिपाशा बसु आज अपना 37वां बर्थडे मना रही है. बॉलीवुड में बिपाशा अपनी हॉरर फिल्‍मों की वजह से भी जानी जाती हैं. बिपाशा अपने प्रोफेशनल लाईफ के साथ-साथ अपने लव अफेयर्स को लेकर चर्चा में रहीं. खबरें तो यह भी आ रही […]

अपनी अदाओं से दर्शकों के दिलों में राज करनेवाली बॉलीवुड की हॉट अभिनेत्री बिपाशा बसु आज अपना 37वां बर्थडे मना रही है. बॉलीवुड में बिपाशा अपनी हॉरर फिल्‍मों की वजह से भी जानी जाती हैं. बिपाशा अपने प्रोफेशनल लाईफ के साथ-साथ अपने लव अफेयर्स को लेकर चर्चा में रहीं. खबरें तो यह भी आ रही थी कि वो इस बर्थडे पर अपने रिलेशनशिप को लेकर खुलासा कर सकती हैं. अभिनेत्री सोशल मीडिया पर भी सक्रिय रहती हैं और अपनें फैंस के तसवीरें अपलोड करती रहती हैं जानें उनके बारे में कुछ दिलचस्‍प बातें…

बॉलीवुड में इंट्री

बिपाशा का जन्‍म दिल्ली में एक बंगाली परिवार में हुआ था. बाद में बिपाशा का परिवार कोलकाता आकर बस गया. बिपाशा को मॉडलिंग में आने को सुझाव अभिनेता अर्जुन रामपाल की पत्‍नी जानीमानी मॉडल मेहर जेसिया ने दिया था. इसके बाद बिपाशा ने मॉडलिंग से अपने करियर की शुरूआत की थी. इसके बाद उन्‍होंने बॉलीवुड फिल्‍मों की ओर रुख किया. उन्‍होंने वर्ष 2001 में थ्रिलर फिल्‍म ‘अजनबी’ से बॉलीवुड में डेब्‍यू किया था. इस फिल्‍म के लिए उन्‍हें बेस्‍ट फीमेल डेब्यू के लिए फिल्‍मफेयर अवार्ड मिला था.

लव-अफेयर्स के कारण बटोरी सुर्खियां

1. डीनो मोरिया : बिपाशा का सबसे पहले नाम अभिनेता डीनो मोरिया के साथ जुड़ा. दोनों की जोड़ी को दर्शकों ने फिल्‍मों में खासा पसंद किया. दोनों ने ‘राज’, ‘इश्‍क है तुमसे’, ‘रक्‍त’ और ‘गुनाह’ जैसी फिल्‍मों में साथ काम किया. ‘राज’ एक हॉरर फिल्‍म थी और दर्शकों ने इसे बेहद पसंद किया था. लेकिन अचानक बाद में दोनों अलग हो गये.

2. जॉन अब्राहम : बिपाशा बसु का सबसे लंबा अफेयर अभिनेता जॉन अब्राहम के साथ चला. दोनों ने फिल्‍म ‘जिस्‍म’ में काम किया था. इस फिल्‍म में दोनों ने कई बोल्‍ड सीन भी दिये थे. दोनों को लेकर ऐसी खबरें आ रही थी कि दोनों विवाह बंधन में बंध सकते हैं लेकिन 9 साल के अफेयर के बाद दोनों अलग हो गये. दोनों के बीच ऐसी खटास आई कि दोनों ने एकदूसरे से बात तक करना बंद कर दिय और जॉन ने तो शादी भी कर ली.

3. हरमन बावेजा : जॉन के बाद बिपाशा का नाम जुड़ा हरमन बावेजा के साथ. दोनों ने फिल्‍म ‘क्रियेचर थ्रीडी’ में काम किया था. दोनों की सगाई की भी खबरें आ रही थी लेकिन फिर अचानक दोनों का ब्रेकअप हो गया. दोनों एकदूसरे को भुलाकर अपनी-अपनी लाईफ में आगे बढ़ गये.

4. राणा दग्‍गुबाती : बिपाशा को लेकर ऐसी खबरें भी आई कि फिल्‍म ‘दम मारो दम’ में काम करने के बाद अभिनेता राणा दग्‍गूबाती के साथ नजदीकियां बढ़ी. लेकिन दोनों ने कभी मीडिया के सामने अपनी दोस्‍ती या अफेयर के बारे में कुछ नहीं कहा. राणा हाल ही में सुपरहिट फिल्‍म ‘बाहुबली’ में नजर आ चुके हैं.

5. करण सिंह ग्रोवर : इनदिनों बिपाशा का नाम अभिनेता करण सिंह ग्रोवर के साथ जोड़ा जा रहा है. खबरें तो ऐसी आ रही है कि दोनों एकदूसरे को डेट कर रहे हैं. दोनों ने पिछले साल फिल्‍म ‘अलोन’ में साथ काम किया था. ‘अलोन’ करण की डेब्‍यू फिल्‍म थी. फिल्‍म में दोनों अपने बोल्‍ड सीन्‍स को लेकर भी चर्चे में आये थे. न्‍यू ईयर के मौके पर बिपाशा ने करण संग कुछ हॉट तस्‍वीरें भी शेयर की थी.

बिपाशा की फिल्‍में

बिपाशा ने अबतक फिल्‍म ‘नो इंट्री’ (2005), फिर हेरा-फेरी (2006), ‘धूम 2’ (2006), ‘रेस’ (2008), ‘अपहरण’ (2005), ‘कॉरपोरेट’ (2006), ‘बचना ए हसीनों’ (2008) और ‘राज 3’ (2012) जैसी हिट फिल्‍मों में काम कर चुकीं हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >