सोनाक्षी का ''आज मूड इश्कोलिक है...'', वीडियो रिलीज

बॉलीवुड अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा अपने बिंदास अंदाज से दर्शकों को हैरान करनेवाली हैं. जी हां उनका म्‍यूजिक वीडियो ‘आज मूड इश्कोलिक है…’ जारी कर दिया गया है. इस गाने में सोनाक्षी के बदले तेवर और बॉयफ्रेंड को किडनैप करने का अंदाज दर्शकों को पसंद आयेगा. सोनाक्षी ने इस गाने की लिंक अपने ट्विटर हैंडल पर […]

बॉलीवुड अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा अपने बिंदास अंदाज से दर्शकों को हैरान करनेवाली हैं. जी हां उनका म्‍यूजिक वीडियो ‘आज मूड इश्कोलिक है…’ जारी कर दिया गया है. इस गाने में सोनाक्षी के बदले तेवर और बॉयफ्रेंड को किडनैप करने का अंदाज दर्शकों को पसंद आयेगा. सोनाक्षी ने इस गाने की लिंक अपने ट्विटर हैंडल पर शेयर की है.

इस गाने को गोवा के ‘सन किस्ड बीच’ पर शूट किया गया है और कोरियोग्राफ किया है सलमान युसूफ खान ने. इस गाने में सोनाक्षी का बदला अंदाज दर्शकों को लुभायेगा. यह पार्टी सॉन्‍ग आपको भी डांस करने पर मजबूर कर देगा.

सोनाक्षी जल्‍द ही आगामी फिल्‍म ‘अकीरा’ और ‘फोर्स 2’ में नजर आनेवाली हैं. ‘फोर्स 2’ में उनके अलावा जॉन अब्राहम भी मुख्‍य भूमिका में होंगे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >