सनी लियोन बनना चाहती है मां लेकिन...

मुंबई : अभिनेत्री सनी लियोन ने मीडिया में चल रही उस खबर का खंडन किया है जिसमें कहा गया है कि वह मां बनना चाहतीं हैं. पिछले दिनों खबर आयी थी कि परफेक्ट फिगर वाली सनी अब अपने परिवार में नए सदस्य को लाने की प्लानिंग कर रही हैं यानी उन्होंने मां बनने का फैसला […]

मुंबई : अभिनेत्री सनी लियोन ने मीडिया में चल रही उस खबर का खंडन किया है जिसमें कहा गया है कि वह मां बनना चाहतीं हैं. पिछले दिनों खबर आयी थी कि परफेक्ट फिगर वाली सनी अब अपने परिवार में नए सदस्य को लाने की प्लानिंग कर रही हैं यानी उन्होंने मां बनने का फैसला लिया है.

इस खबर के चर्चा में आने के बाद सनी ने कहा है कि फिलहाल उनका मां बनने का कोई इरादा नहीं है. सनी ने कहा कि उनका ध्यान अभी पूरी तरह बॉलीवुड में अपने करियर पर केंद्रित है और उनका मां बनने का कोई इरादा नहीं है. 34 वर्षीय सनी शादीशुदा है. उनके पति डेनियल वेबर हैं.

‘जिस्म 2′ अभिनेत्री ने गिल्ड अवॉर्ड के रेड कार्पेट के मौके पर पत्रकारों से कहा, ‘‘ मैं एक औरत हूं और निश्चित तौर पर मैं मां बनना चहूंगी. लेकिन फिलहाल मेरा ऐसा कोई इरादा नहीं है.’ सनी की आने वाली फिल्म ‘मस्तीजादे’ है. इसका निर्देशन मिलाप जवेरी ने किया है बतौर निर्देशक यह उनकी पहली फिल्म है. मस्तीजादे’ अगले साल 29 जनवरी को बडे पर्दे पर रिलीज होगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >