जानें किसपर फूटा सनी लियोन का गुस्सा!

मुंबई : अभिनेत्री सनी लियोनी का गुस्सा मुंबई के रेडियो स्टेशनों पर फूटा है. कल जब वह कार में सफर कर रहीं थीं तो उनका रेडियो ऑन था लेकिन उसपर उनकी पसंद का गाना नहीं आ रहा था जिससे वह खफा थीं. उन्होंने इस संबंध में अपने ट्विटर वॉल पर लिखा कि क्या कारण है […]

मुंबई : अभिनेत्री सनी लियोनी का गुस्सा मुंबई के रेडियो स्टेशनों पर फूटा है. कल जब वह कार में सफर कर रहीं थीं तो उनका रेडियो ऑन था लेकिन उसपर उनकी पसंद का गाना नहीं आ रहा था जिससे वह खफा थीं. उन्होंने इस संबंध में अपने ट्विटर वॉल पर लिखा कि क्या कारण है कि व्यस्त समय में मुंबई के रेडियो में कोई बॉलीवुड गाना नहीं बजाया जाता. मैं अपने कार में ऊब रही हूं.

आपको बता दें कि सनी बॉलीवुड दबंग यानी सलमान खान की फैन हैं और वह सलमान के गाने सुनना पसंद करतीं हैं. हालन में ही सनी लियोनी ने कहा है कि उनके जेहन सलीमान की कुछ यादें हैं जिन्हें वह भूल नहीं पा रहीं हैं. आपको बता दें कि जब सनी लियोनी भारत आयी थीं तो सलमान ने उसका विशेष स्वागत किया था. यही वजह है कि सलमान के लिए उसके दिल में विशेष जगह है.

बॉलीवुड में कदम रखने से पहले सनी को सलमान के हिट रियलिटी शो ‘‘बिग बॉस’ में जगह मिली थी. सनी ने बताया, ‘‘मैं उनकी बहुत बडी प्रशंसक हूं. बॉलीवुड में वह पहले व्यक्ति थे जिन्होंने भारत में मेरा स्वागत किया और मुझे शुभकामनाएं दी. इसलिए उनके लिए मेरे दिल में विशेष जगह है क्योंकि उन्होंने उस समय मेरी मदद की थी जब आप कुछ भी नही जानते थे.’

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
और पढ़ें
Tags
Car

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >