‘दम लगा के हईशा'' जैसा जादू करेगी ‘मनमर्जियां'' : आयुष्मान खुराना

मुंबई : बॉलीवुड अभिनेता आयुष्मान खुराना का मानना है कि भूमि पेडनेकर के साथ उनकी आने वाली फिल्म ‘मनमर्जिया’ में भले ही वह पूरी तरह से नये अंदाज में नजर आएंगे लेकिन उनका तालमेल ‘दम लगा के हईशा’ जैसा जादू फिर करेगा.‘दम लगा के हईशा’ फिल्म में एक मोटी लड़की (भूमि) और एक छोटे शहर […]

मुंबई : बॉलीवुड अभिनेता आयुष्मान खुराना का मानना है कि भूमि पेडनेकर के साथ उनकी आने वाली फिल्म ‘मनमर्जिया’ में भले ही वह पूरी तरह से नये अंदाज में नजर आएंगे लेकिन उनका तालमेल ‘दम लगा के हईशा’ जैसा जादू फिर करेगा.‘दम लगा के हईशा’ फिल्म में एक मोटी लड़की (भूमि) और एक छोटे शहर के अनाड़ी लडके की प्रेम कहानी को दिखाया गया है.

फिल्म में आयुष्मान मुख्य भूमिका में थे. जब उनसे पूछा गया कि क्या ‘मनमर्जियां’ में फिर से वह जादुई तालमेल देखने को मिलेगा तो खुराना ने बताया, ‘हम लोग इस फिल्म में बिल्कुल अलग नजर आएंगे. मैं एक अनाडी लडका नहीं हूं, भूमि मोटी नहीं है. हम लोग पूरी तरह से अलग अवतार में हैं. फिल्म और परिवेश अलग है. लेकिन मैं आश्वस्त हूं कि हमारे तालमेल का जादू वहां भी देखने को मिलेगा.’

‘मनमर्जियां’ का निर्देशन समीर शर्मा कर रहे हैं जिन्होंने अपनी निर्देशन पारी की शुरुआत ‘लव शव ते चिकन खुराना’ फिल्म से की थी. इस फिल्म का निर्माण ‘तनु वेड्स मनु रिटर्न्स’ के निर्देशक आनंद एल राय कर रहे हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >