GOOGLE सर्च में सनी लियोन टॉप पर, सलमान दूसरे नंबर पर

बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान इस साल अपने हिट एंड रन मामले को लेकर सुर्खियों में बनें रहे, इसके अलावा उनकी दो फिल्‍में रिलीज हूई जो बॉक्‍स ऑफिस पर सुपरहिट रही. लेकिन इसके बावजूद गूगल पर सबसे ज्‍यादा सर्च किये जाने वाले लोगों में अभिनेत्री सनी लियोन टॉप पर हैं. वहीं सलमान की बात करें तो […]

बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान इस साल अपने हिट एंड रन मामले को लेकर सुर्खियों में बनें रहे, इसके अलावा उनकी दो फिल्‍में रिलीज हूई जो बॉक्‍स ऑफिस पर सुपरहिट रही. लेकिन इसके बावजूद गूगल पर सबसे ज्‍यादा सर्च किये जाने वाले लोगों में अभिनेत्री सनी लियोन टॉप पर हैं. वहीं सलमान की बात करें तो वे सबसे ज्‍यादा सर्च किये जाने वाले अभिनेता बन गये हैं. प्रधानमंत्री मोदी पिछले साल सूची में दूसरे नंबर पर थे लेकिन इस साल वे 10वें नंबर पर हैं.

सनी लियोन इस साल फिल्‍म ‘एक पहेली लीला’ में नजर आई थी. फिल्‍म में उन्‍होंने डबल रोल निभाया था. फिल्‍म में बोल्‍ड कंटेट थे और फिल्‍म की कमाई भी अच्‍छी थी. इसके अलावा वे अपनी आगामी फिल्‍म ‘मस्‍तीजादे’ को लेकर भी खासा सुर्खियों में हैं. फिल्‍म में उनका डबल रोल है. पिछले दिनों वे कंडोम वाले विज्ञापन को लेकर चर्चाओं में थी.

वहीं तीसरे नंबर पर इस लिस्‍ट में एपीजे अब्दुल कलाम हैं. सनी लियोन और सलमान सबसे ज्‍यादा सर्च किये जानेवाले अभिनेता-अभिनेत्रि‍यों में टॉप पर हैं. वहीं सबसे ज्‍यादा सर्च किये जानेवाले लोगों में सनी लियोन पहले और सलमान खान दूसरे नंबर पर हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >