श्रद्धा कपूर शानदार गायिका हैं : फरहान

मुंबई : बॉलीवुड अभिनेता-गायक फरहान अख्तर ने ‘रॉक ऑन 2′ की अपनी सह कलाकार श्रद्धा कपूर की गायन क्षमका की तारीफ की और कहा कि वह शानदार गायिका हैं. यह फिल्म 2008 में आयी ‘रॉक ऑन’ की सीक्वल है और इसमें फरहान, अर्जुन रामपाल, प्राची देसाई, पूरब कोहली के साथ श्रद्धा भी हैं. फरहान ने […]

मुंबई : बॉलीवुड अभिनेता-गायक फरहान अख्तर ने ‘रॉक ऑन 2′ की अपनी सह कलाकार श्रद्धा कपूर की गायन क्षमका की तारीफ की और कहा कि वह शानदार गायिका हैं. यह फिल्म 2008 में आयी ‘रॉक ऑन’ की सीक्वल है और इसमें फरहान, अर्जुन रामपाल, प्राची देसाई, पूरब कोहली के साथ श्रद्धा भी हैं.

फरहान ने कहा, ‘उनके साथ काम करना अनूठा है. उनकी आवाज गजब की है …वह शानदार गाती हैं. उनके तीन गाने हैं. केवल मैं ही नहीं बल्कि शंकर महादेवन, एहसान और लॉय भी उनके गायन से हैरान रह गए.’ उन्होंने कहा, ‘वह पूरी तरह तैयार होकर काम पर आती हैं. हमारे साथ में कई दृश्य हैं और यह एक अनूठा अनुभव रहा.’

41 वर्षीय अभिनेता ने कहा कि फिल्म के लिए उन्होंने चार गाने गाए हैं जबकि श्रद्धा ने तीन गानों में अपनी आवाज दी है. दोनों पहली बार साथ में काम कर रहे हैं. श्रद्धा हाल ही फिल्‍म ‘एबीसीडी 2’ में नजर आई थी. फिल्‍म ने बॉक्‍स ऑफिस पर अच्‍छी कमाई की थी. वहीं फरहान इस फिल्‍म के अलावा जल्‍द ही महानायक अमिताभ बच्‍चन के साथ फिल्‍म ‘वजीर’ में दिखाई देंगे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >