सलमान के साथ शूटिंग करके मजा आया : शाहरुख खान

मुंबई : तकरीबन 20 बरस पहले रुपहले पर्दे पर एक साथ नजर आए शाहरुख खान और सलमान खान जल्द छोटे पर्दे पर ‘बिग बॉस 9′ में साथ नजर आने वाले हैं. अपनी आने वाली फिल्म ‘दिलवाले’ के प्रचार के लिए शाहरुख खान ने सलमान खान के शो ‘बिग बॉस 9′ में लंबे समय बाद उनके […]

मुंबई : तकरीबन 20 बरस पहले रुपहले पर्दे पर एक साथ नजर आए शाहरुख खान और सलमान खान जल्द छोटे पर्दे पर ‘बिग बॉस 9′ में साथ नजर आने वाले हैं. अपनी आने वाली फिल्म ‘दिलवाले’ के प्रचार के लिए शाहरुख खान ने सलमान खान के शो ‘बिग बॉस 9′ में लंबे समय बाद उनके साथ शूटिंग की.

शाहरुख ने इसे उनके लिए काफी मजेदार अनुभव बताया और कहा कि उन्होंने सेट पर सिर्फ शूटिंग नहीं की, बल्कि वे दोनों बहुत देर तक बातें करते रहे. दोनों कलाकारों ने वर्ष 1995 में आई फिल्म ‘करन अर्जुन’ में एक साथ किया था.

‘बिग बॉस’ की शूटिंग के बारे में शाहरुख ने कहा, ‘यह ‘करन अर्जुन’ के अनुभव से ज्यादा बेहतर था. सलमान के साथ होना हमेशा अच्छा लगता है. हम दोनों कई बार निजी तौर पर तो मिल चुके हैं लेकिन साथ में शूटिंग काफी दिनों बाद कर रहे हैं. हम लगभग तीन-चार घंटे साथ रहे और प्रोमो की शूटिंग से ज्यादा बात करते रहे और शूटिंग तो हमने मात्र एक से डेढ घंटे में ही खत्म कर ली.’

इस मौके पर शाहरुख ने ‘करन अर्जुन’ के गाने ‘ये बंधन तो…’ की कुछ पंक्तियां भी गुनगुनाई. शाहरुख ने पीवीआर सिनेमा द्वारा 11 से 17 दिसंबर के बीच आयोजित किए जा रहे ‘द शाहरुख खान फिल्मोत्सव’ के बारे में भी बात की. ‘दिलवाले’ 18 दिसंबर को रिलीज हो रही है. इस फिल्म में शाहरुख के साथ लंबे समय बाद काजोल की बडे पर्दे पर वापसी हो रही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >