Dhurandhar 2: बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड तोड़ कमाई कर रही फिल्म धुरंधर 2 इन दिनों हर तरफ छाई हुई है. महज पांच दिनों में 500 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर चुकी इस फिल्म ने दर्शकों के बीच जबरदस्त पकड़ बना ली है. ट्रेड एक्सपर्ट्स का मानना है कि आने वाले दिनों में भी फिल्म की कमाई का सिलसिला जारी रहेगा. इस बीच पाकिस्तान के नेता नबील गबोल ने इस फिल्म पर आपत्ति जताई है.
जमील जमाली के किरदार पर मचा बवाल
फिल्म में अभिनेता राकेश बेदी द्वारा निभाया गया ‘जमील जमाली’ का किरदार चर्चा का केंद्र बन गया है. पाकिस्तान के नेता नबील गबोल ने पहले दावा किया था कि यह किरदार उनसे प्रेरित है, लेकिन अब फिल्म रिलीज के बाद उन्होंने इस पर कड़ी आपत्ति जताई है.
ल्यारी की छवि पर उठाए सवाल
नबील गबोल ने एक इंटरव्यू में फिल्म के मेकर्स पर निशाना साधते हुए कहा कि धुरंधर 2 में ल्यारी की संस्कृति को गलत तरीके से पेश किया गया है. उनके मुताबिक, फिल्म में दिखाया गया डिस्को कल्चर और पंजाबी भाषा का इस्तेमाल वास्तविकता से बिल्कुल अलग है.
अपने किरदार की प्रस्तुति से नाराज
उन्होंने यह भी कहा कि असल जिंदगी में उनकी छवि एक दबंग नेता की रही है, लेकिन फिल्म में उनके किरदार को कमजोर और चापलूस दिखाया गया है. इस वजह से वह इस रोल से बिल्कुल भी संतुष्ट नहीं हैं.
अब्दुल रहमान के किरदार पर भी आपत्ति
नबील गबोल ने फिल्म में दिखाए गए अब्दुल रहमान के किरदार पर भी सवाल उठाए. उनका कहना है कि असल जिंदगी में अब्दुल रहमान शांति पसंद व्यक्ति थे और इलाके में अमन कायम रखने के लिए प्रयास करते थे, जबकि फिल्म में उनकी छवि अलग तरीके से पेश की गई है.
विवाद के बावजूद कमाई पर असर नहीं
इन तमाम विवादों के बीच धुरंधर 2 की कमाई पर कोई असर नहीं पड़ा है. फिल्म लगातार नए रिकॉर्ड बना रही है और दर्शकों के बीच इसका क्रेज बना हुआ है. यही वजह है कि फिल्म का बॉक्स ऑफिस सफर फिलहाल रुकने वाला नहीं दिख रहा.
यह भी पढ़ें: ‘धुरंधर 2’ पर अक्षय कुमार का रिव्यू वायरल, कहा- शानदार फिल्म है
