‘धुरंधर 2’ पर अक्षय कुमार का रिव्यू वायरल, कहा- शानदार फिल्म है

Dhurandhar 2: अक्षय कुमार ने ‘धुरंधर: द रिवेंज’ की तारीफ करते हुए कहा कि यह बड़ों के लिए बनी दमदार फिल्म है, जबकि उनकी आने वाली ‘भूत बंगला’ परिवार और बच्चो को ध्यान में रखकर बनाई गई है.

Dhurandhar 2: बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म ‘भूत बंगला’ को लेकर सोशल मीडिया पर काफी सुर्खियों में बने हुए हैं. इस बीच उन्होंने रणवीर सिंह की ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘धुरंधर 2’ को लेकर अपनी रिएक्शन दिए हैं. ‘धुरंधर 2’ अभी बॉक्स ऑफिस पर शानदार कमाई कर रही है और सिनेमाघरों में मौजूद फिल्मों को भाड़ी टक्कड़ दे रही है. इस फिल्म पर बॉलीवुड और साउथ सिनेमा के कई स्टार्स ने अपनी रिएक्शन दिए हैं.अब अक्षय कुमार ने इस फिल्म को लेकर अपनी रिव्यू दे दी है. आइए आपको बताते हैं अक्षय कुमार ने फिल्म धुरंधर पर क्या रिव्यू दी है.

अक्षय ने क्या कहा फिल्म ‘धुरंधर 2’ पर ?

अक्षय कुमार ने PTI को दिए इंटरव्यू में कहा, आजकल अलग-अलग तरह की फिल्में बन रही हैं. ‘धुरंधर 2’ एक शानदार फिल्म है. मैंने देखी है, लेकिन ‘भूत बंगला’ उससे बिल्कुल अलग है. धुरंधर बड़ों के लिए है, जबकि भूत बंगला बच्चों और परिवार के लिए है. जब हमने यह फिल्म बनाई, तो हमने ट्रेंड नहीं देखा. हमने सिर्फ यह देखा कि कहानी अच्छी है या नहीं, और उसी हिसाब से फिल्म बनाई. हमने कभी ट्रेंड के बारे में नहीं सोचा”. उन्होंने अपनी और प्रियदर्शन की जोड़ी को लेकर आगे कहा, हमने ‘भूत बंगला’ की शूटिंग पूरी कर ली है और अपनी अगली फिल्म हैवान भी खत्म कर ली है. पहले भी हम इसी तरह लगातार एक के बाद एक फिल्में करते थे,और हमारी ज्यादातर फिल्में बॉक्स ऑफिस पर सफल रही हैं”

‘धुरंधर’ और ‘भूत बंगला’ में बड़ा फर्क

अक्षय कुमार ने साफ कहा कि धुरंधर: द रिवेंज एक सीरियस और इंटेंस फिल्म है, जो खासतौर पर बड़े दर्शकों के लिए बनाई गई है. वहीं भूत बंगला एक हल्की-फुल्की हॉरर-कॉमेडी है, जिसे बच्चे और परिवार साथ बैठकर एंजॉय कर सकते हैं. उन्होंने बताया कि फिल्म बनाते वक्त उन्होंने किसी ट्रेंड को फॉलो नहीं किया, बल्कि सिर्फ कहानी पर ध्यान दिया. उनके मुताबिक, अगर कहानी अच्छी हो तो फिल्म अपने आप लोगों तक पहुंच जाती है.

बॉक्स ऑफिस पर छाई ‘धुरंधर’

आदित्य धर के निर्देशन में बनी धुरंधर: द रिवेंज इस समय बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त प्रदर्शन कर रही है. फिल्म ने पांच दिनों में 500 करोड़ का आंकड़ा पूरी कर ली है. इसकी बड़ी सफलता के बावजूद अक्षय को भरोसा है कि दर्शक अलग तरह की फिल्मों को भी उतना ही पसंद करेंगे.

कब रिलीज होगी ‘भूत बंगला’

भूत बंगला एक हॉरर कॉमेडी थ्रीलर फिल्म है. यह फिल्म 10 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है. फिल्म में अक्षय कुमार के साथ वामिका गब्बी, तब्बू, परेश रावल  और राजपाल यादव मुख्य किरदारों में नजर आएंगे. अब फैंस बेसब्री से इस फिल्म के रिलीज के इंतजार कर रहे हैं.

यह भी पढ़ें: 5वें दिन लड़खड़ाई ‘उस्ताद भगत सिंह’, क्या ‘धुरंधर 2’ के तूफान में दब जाएगी फिल्म की कमाई ?

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Anushka singh

अनुष्का सिंह प्रभात खबर डिजिटल में लाइफस्टाइल जर्नलिस्ट हैं. वह फैशन, ब्यूटी, स्किनकेयर, होम डेकोर, गार्डनिंग, घरेलू टिप्स और रोजमर्रा की लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर खबरें लिखती हैं. इसके अलावा वह बदलते लाइफस्टाइल ट्रेंड्स, मौसमी देखभाल, हेल्थ टिप्स और घर को बेहतर बनाने से जुड़ी उपयोगी जानकारी भी पाठकों तक पहुंचाती हैं. उन्होंने एमिटी यूनिवर्सिटी, रांची से मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई की है. उनकी कोशिश रहती है कि पाठकों को आसान भाषा में सटीक, भरोसेमंद और उपयोगी जानकारी मिले, जिसे वे अपनी रोजमर्रा की जिंदगी में आसानी से अपना सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >