Dhurandhar 2: क्या 5वें दिन भी नहीं थमी धुरंधर 2 की रफ्तार? सोमवार को कितने करोड़ की कमाई हुई

Dhurandhar 2 Box Office Day 5: रणवीर सिंह की धुरंधर 2 ने सिर्फ पांच दिनों में 500 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया. सोमवार को आदित्य धर की फिल्म ने कितनी कमाई कर ली, इसके बारे में बताते हैं.

Dhurandhar 2 Box Office Day 5: रणवीर सिंह की फिल्म धुरंधर 2 बॉक्स ऑफिस पर ताबड़तोड़ कमाई कर रही है. रिलीज के सिर्फ पांच दिनों में ही इसने 500 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया है. sacnilk के मुताबिक, आदित्य धर निर्देशित फिल्म ने पहले सोमवार को 20,382 शो से 65 करोड़ रुपये की कमाई की. भारत में इसका कुल ग्रॉस कलेक्शन 619.76 करोड़ रुपये हो गया है. जबकि नेट कलेक्शन 519.12 करोड़ रुपये है. वहीं, अगर वर्ल्डवाइड कमाई की बात करें तो फिल्म ने दुनियाभर में 829.76 करोड़ रुपये का ग्रॉस कलेक्शन कर लिया है.

डे वाइज धुरंधर 2 की कमाई

  • Dhurandhar 2 Box Office Day 0: 43 करोड़ रुपये
  • Dhurandhar 2 Box Office Day 1: 102.55 करोड़ रुपये
  • Dhurandhar 2 Box Office Day 2: 80.72 करोड़ रुपये
  • Dhurandhar 2 Box Office Day 3: 113 करोड़ रुपये
  • Dhurandhar 2 Box Office Day 4: 114.85 करोड़ रुपये
  • Dhurandhar 2 Box Office Day 5: 65 करोड़ रुपये

Dhurandhar 2 Total Collection: 519.12 करोड़ रुपये

लगातार रिकॉर्ड तोड़ती रफ्तार

धुरंधर 2 ने कई नए रिकॉर्ड बना लिए. यह पहली हिंदी फिल्म है जिसने दो बार एक ही दिन में 100 करोड़ रुपये की कमाई की. रिलीज के सिर्फ तीन दिनों में फिल्म ने भारत में 278 करोड़ रुपये की कमाई कर ली और दुनियाभर में 300 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया.

धुरंधर 2 में रणवीर सिंह का नया अवतार

धुरंधर 2 पहली फिल्म की कहानी से सीधे आगे बढ़ती है. इस बार दर्शकों को रणवीर सिंह के किरदार की गहराई और उनके असली नाम जसकीरत सिंह रागी की कहानी देखने को मिलती है. फिल्म की कहानी लियारी, कराची की पृष्ठभूमि में सीक्रेट ऑपरेशंस और असली घटनाओं जैसे कंधार हाईजैक, 2001 का संसद हमला और 26/11 मुंबई आतंकवादी हमलों से प्रेरित है. फिल्म में अर्जुन रामपाल आईएसआई मेजर इकबाल के रूप में, आर माधवन अजय सान्याल के किरदार में, संजय दत्त एसपी चौधरी के रूप में और सारा अर्जुन और राकेश बेदी जैसे महत्वपूर्ण कलाकार भी हैं.

यह भी पढ़ें- Dhurandhar 2 देख नागार्जुन हुए दंग, कहा- फिल्म ने मेरा दिमाग हिला दिया

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya Keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >