बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान अपने करोड़ों फैंस से बेहद प्यार करते हैं. लेकिन उन्हें तीन चीजों से बेहद नफरत है और उन्होंने ये बातें अपने बयान में कई बार कहीं हैं. हम आपको बताने वाले हैं वो कौन सी बातें हैं या उनके फैंस की हरकतें हैं जिनसे उन्हें सख्त नफरत है. सलमान फिलहाल अपनी आगामी फिल्म ‘सुल्तान’ की शूटिंग कर रहे हैं और ‘बिग बॉस 9’ को भी होस्ट कर रहे हैं.
1. शादी
सलमान खान हमेशा अपनी शादी के सवालों से बचते नजर आते हैं. उन्हें पसंद नहीं है कि कोई उनकी शादी को लेकर कोई सवाल पूछे. लेकिन कोई कार्यक्रम हो या फिर प्रमोशन इवेंट उनके सामने यह सवाल आ ही जाता है कि वो डबल कब होंगे. सलमान के फैंस भी यह जानने के लिए आतुर रहते हैं कि सलमान कब शादी करेंगे.
2. फैंस वार
सलमान को ट्विटर पर फैंस वार बिल्कुल पसंद नहीं है. सलमान का कहना है कि,’ मुझे बिल्कुल पसंद नहीं हैं कोई भी मेरा फैन मेरे सामने दूसरे कलाकार को नीचा दिखाने की कोशिश करता है. मुझे पसंद नहीं है कि मेरा फैन मुझे अच्छा बताकर दूसरे कलाकारों की बुराई करता है. अगर कोई ऐसा करता है तो वह मेरा फैन नहीं है. मुझे ऐसा करनेवालों से सख्त नफरत है.
3. किसिंग सीन
यह बात किसी से छुपी नहीं है कि सलमान की फिल्म में किसिंग सीन नहीं होते हैं. सलमान ने खुद अपने एक बयान में कहा था कि मुझे पसंद नहीं हैं कि मैं किसिंग सीन करुं. हाल ही सलमान प्रोडक्शन की फिल्म ‘हीरो’ में सूरज पंचोली और आथिया शेट्टी के बीच फिल्माये गये किसिंग सीन को हटवा दिया था.
