करण-बिपाशा फिर हुए कैमरे में कैद, वीडियो

बॉलीवुड अभिनेता करण सिंह ग्रोवर और बिपाशा बसु फिर एकबार साथ-साथ नजर आये. दोनों इस साल हॉरर फिल्‍म ‘अलोन’ में साथ नजर आये थे. इसके बाद से दोनों के करीब आने की खबरें आ रही थी. हाल ही में करण की आगामी फिल्‍म ‘हेट स्‍टोरी 3’ की स्‍क्रीनिंग के मौके पर साथ नजर आये. दोनों […]

बॉलीवुड अभिनेता करण सिंह ग्रोवर और बिपाशा बसु फिर एकबार साथ-साथ नजर आये. दोनों इस साल हॉरर फिल्‍म ‘अलोन’ में साथ नजर आये थे. इसके बाद से दोनों के करीब आने की खबरें आ रही थी. हाल ही में करण की आगामी फिल्‍म ‘हेट स्‍टोरी 3’ की स्‍क्रीनिंग के मौके पर साथ नजर आये. दोनों ने अपने रिश्‍तों के बारें में मीडिया के सामने कुछ नहीं कहा है.

करण और बिपाशा की फिल्‍म ‘अलोन’ ने बॉक्‍स ऑफिस पर ठीकठाक कमाई की थी. इसके बाद दोनों को कई बार एकसाथ देखा गया था. वहीं बिपाशा ने अपने एक बयान में कहा था कि करण उनके बहुत अच्‍छे दोस्‍त हैं और वह अपने दोस्‍त का साथ हमेशा देंगी चाहे कोई कुछ भी कहे.

करण की फिल्‍म ‘हेट स्‍टोरी 3’ इसी शुक्रवार को रिलीज हो चुकी है. फिल्‍म में शरमन जोशी, डेजी शाह और जरीन खान मुख्‍य भूमिका में हैं. फिल्‍म ने अभी तक 26.82 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >