‘मैंने प्यार किया'' में भाग्यश्री की भूमिका निभाना चाहती हूं : डेजी शाह

मुंबई : सुपर स्टार सलमान खान की फिल्म ‘मैंने प्यार किया’ में भाग्यश्री द्वारा निभाया गया किरदार अभिनेत्री डेजी शाह के दिल के बेहद करीब है और वह यह भूमिका निभाना चाहती हैं. डेजी जल्‍द ही आगामी फिल्‍म ‘हेट स्‍टोरी 3’ में नजर आनेवाली हैं. फिल्‍म में उनके अलावा जरीन खान, शरमन जोशी और करण […]

मुंबई : सुपर स्टार सलमान खान की फिल्म ‘मैंने प्यार किया’ में भाग्यश्री द्वारा निभाया गया किरदार अभिनेत्री डेजी शाह के दिल के बेहद करीब है और वह यह भूमिका निभाना चाहती हैं. डेजी जल्‍द ही आगामी फिल्‍म ‘हेट स्‍टोरी 3’ में नजर आनेवाली हैं. फिल्‍म में उनके अलावा जरीन खान, शरमन जोशी और करण सिंह ग्रोवर मुख्‍य भूमिका में हैं.

डेजी ने कहा , ‘मैं संजय लीला भंसाली और विशाल भारद्वाज के साथ काम करना चाहती हूं. मैं ‘मैंने प्यार किया’ फिल्म में भाग्यश्री का किरदार निभाया और सलमान से रोमांस करना चाहती हूं. मैं ‘चालबाज’ फिल्म में श्रीदेवी की भूमिका भी निभाना चाहती हूं.’

डेजी शाह ने पिछले साल सलमान की ‘जय हो’ फिल्म से अपने अभिनय कैरियर की शुरुआत की थी. अभिनेत्री बनने से पहले डेजी कोरियोग्राफर थीं. ‘बजरंगी भाईजान’ के अभिनेता ने ‘मैंने प्यार क्यों किया’ फिल्म में बैकग्राउंड में नृत्य करने वाली 31 वर्षीया अभिनेत्री को देखा और उनसे पूछा कि क्या वह अभिनेत्री बनना चाहेंगी.

डेजी ने बताया, ‘मैंने तीन साल पहले कोरियोग्राफी छोड दी. मैं अभिनय पर ध्यान केन्द्रित कर रही हूं और मैं इसका आनंद ले रही हूं. इस जगह में मैं सहज हूं. मैं अलग-अलग तरह की फिल्में करना चाहती हूं.’ अभिनेत्री की ‘हेट स्टोरी 3′ फिल्म प्रदर्शित होनी वाली है.

फिल्म चार दिसंबर को सिनेमा घरों में प्रदर्शित हो रही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >