100 करोड़ के क्‍लब में शामिल हुई ''प्रेम रतन धन पायो''

बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान की फिल्‍म ‘प्रेम रतन धन पायो’ ने तीसरे ही दिन बॉक्‍स ऑफिस पर 100 करोड़ की करमाई कर ली है. सलमान का डबल डोज दर्शकों को पसंद आ रहा है. सूरज बड़जात्‍या के निर्देशन में बनी इस फिल्‍म में सोनम कपूर, स्‍वरा भास्‍कर, नील नितिन मुकेश और अनुपम खेर ने मुख्‍य […]

बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान की फिल्‍म ‘प्रेम रतन धन पायो’ ने तीसरे ही दिन बॉक्‍स ऑफिस पर 100 करोड़ की करमाई कर ली है. सलमान का डबल डोज दर्शकों को पसंद आ रहा है. सूरज बड़जात्‍या के निर्देशन में बनी इस फिल्‍म में सोनम कपूर, स्‍वरा भास्‍कर, नील नितिन मुकेश और अनुपम खेर ने मुख्‍य भूमिका निभाई है.

फिल्‍म ने रिलीज के पहले दिन 40.35 करोड़ रुपये की कमाई की थी. इसके बाद शुक्रवार को 31.05 करोड़ रुपये और शनिवार यानि तीसरे दिन 30.07 करोड़ रुपये की कमाई की. इस तरह फिल्‍म ने कुल मिलाकर तीन दिनों में 101.47 करोड़ रुपये की कमाई की. इस तरह यह सलमान नौंवी फिल्‍म है जो 100 करोड़ के क्‍लब में शामिल हुई है.

लगभग 60 करोड़ के बजट में बनी यह फिल्‍म तमिल और तेलगू में भी रिलीज हुई है. सूरज और सलमान ने लंबे समय बाद इस फिल्‍म में काम किया है. इससे पहले दोनों ने ‘हम साथ-साथ है’ और ‘हम आपके है कौन’ जैसी फिल्‍मों में साथ काम कर चुके हैं. दर्शकों ने सलमान और सोनम की जोड़ी को खासा पसंद किया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >