नवाजुद्दीन भयभीत करने वाले व्यक्ति नहीं हैं : श्वेता त्रिपाठी

नयी दिल्ली : अभिनेत्री श्वेता त्रिपाठी का कहना है कि उन्हें लगता था कि नवाजुद्दीन सिद्दीकी काफी गंभीर और डराने वाले व्यक्ति होंगे लेकिन ऐसा नहीं हैं. वह बेहद ही नम्र स्वभाव के व्यक्ति हैं और उनका रवैया भी स्टार वाला नहीं हैं. फिल्म ‘हरामखोर’ में श्वेता और नवाजुद्दीन एकसाथ नजर आएंगे. श्वेता फिल्म ‘हरामखोर’ […]

नयी दिल्ली : अभिनेत्री श्वेता त्रिपाठी का कहना है कि उन्हें लगता था कि नवाजुद्दीन सिद्दीकी काफी गंभीर और डराने वाले व्यक्ति होंगे लेकिन ऐसा नहीं हैं. वह बेहद ही नम्र स्वभाव के व्यक्ति हैं और उनका रवैया भी स्टार वाला नहीं हैं. फिल्म ‘हरामखोर’ में श्वेता और नवाजुद्दीन एकसाथ नजर आएंगे.

श्वेता फिल्म ‘हरामखोर’ की शूटिंग के पहले दिन काफी डरी हुई थी लेकिन नवाज की ‘सादगी’ और ‘विनम्रता’ भरे स्वभाव ने उन्हें सेट पर काफी सहज कर दिया. यह श्वेता की पहली हिंदी फिल्म है. श्वेता ने फिल्म ‘हरामखोर’ की शूटिंग ‘मसान’ से बहुत पहले कर चुकी थी.

श्वेता ने कहा, ‘जब श्लोक (निर्देशक) ने मुझे बताया कि मुझे फिल्म में नवाज के साथ काम करना है तो मुझे लगा कि वह मजाक कर रहे हैं. उनके जैसे शानदार अभिनेता के साथ काम करना अकल्पनीय है. मैं डरी हुई थी… मुझे लगा था कि वह गंभीर स्वभाव के होंगे..लेकिन ऐसा नहीं था.’

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >