प्रियंका चोपड़ा ने दिखाई हैदराबाद की झलक, क्या ‘वाराणसी’ की शूटिंग शुरू?

Priyanka Chopra: प्रियंका चोपड़ा ने हैदराबाद से अपनी मॉर्निंग रूटीन का वीडियो शेयर किया है, जिससे ‘वाराणसी’ फिल्म की शूटिंग के कयास तेज हो गए हैं. एसएस राजामौली की इस मेगा बजट फिल्म में महेश बाबू और पृथ्वीराज सुकुमारन भी नजर आएंगे.

Priyanka Chopra: ग्लोबल स्टार प्रियंका चोपड़ा एक बार फिर अपनी अपकमिंग फिल्म Varanasi को लेकर चर्चा में हैं. हाल ही में उन्होंने सोशल मीडिया पर एक वीडियो साझा किया, जिससे यह कयास लगाए जा रहे हैं कि वह इन दिनों हैदराबाद में फिल्म की शूटिंग में व्यस्त हैं.

सुबह की झलक ने बढ़ाई उत्सुकता

प्रियंका चोपड़ा ने इंस्टाग्राम स्टोरी के जरिए अपनी मॉर्निंग रूटीन की एक झलक दिखाई. वीडियो में वह शूट पर जाने से पहले अपनी त्वचा की देखभाल करती नजर आईं. उन्होंने हाइड्रेटिंग फेस मास्क का इस्तेमाल करते हुए ‘गुड मॉर्निंग’ कहते हुए अपने दिन की शुरुआत दिखाई.

वीडियो के कैप्शन में ‘मॉर्निंग रूटीन’ और ‘हैदराबाद’ का जिक्र होने से यह साफ संकेत मिला कि वह फिलहाल वहीं मौजूद हैं. हालांकि, उन्होंने सीधे तौर पर शूटिंग का जिक्र नहीं किया, लेकिन फैंस इसे फिल्म ‘वाराणसी’ की शूटिंग से जोड़कर देख रहे हैं.

बजट और रिलीज डेट

वाराणसी’ का बजट करीब 1000 से 1300 करोड़ रुपये बताया जा रहा है, जो इसे भारतीय सिनेमा की सबसे महंगी फिल्मों में शामिल करता है. मेकर्स इस फिल्म को बड़े स्तर पर तैयार कर रहे हैं, ताकि दर्शकों को एक अलग सिनेमाई अनुभव मिल सके. रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह फिल्म अप्रैल 2027 में सिनेमाघरों में रिलीज हो सकती है, हालांकि अब तक आधिकारिक रुप से कोई पुष्टि नहीं हुई है. ऐसे में फैंस को इस मेगा प्रोजेक्ट का बेसब्री से इंतजार है. प्रियंका चोपड़ा का यह वीडियो भले ही छोटा हो, लेकिन इसने फिल्म को लेकर उत्साह को और बढ़ा दिया है.

यह भी पढ़ें: लाइव कॉन्सर्ट में फैन की हरकत से घबराईं सुनंदा शर्मा, चिल्लाकर रोकी परफॉर्मेंस

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Pushpanjali

मेरा नाम पुष्पांजलि है और मैं पिछले दो साल से प्रभात खबर डिजिटल के साथ जुड़ी हूं. इस दौरान मैं फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री से जुड़ी खबरों और ट्रेंड्स को कवर कर रही हूं. मेरा मुख्य फोकस ट्रेंडिंग अपडेट्स, फिल्म रिव्यू, और बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स पर रहता है. मैं हमेशा कोशिश करती हूं कि जटिल और तकनीकी खबरों को भी पाठकों के लिए सरल, रोचक और पठनीय अंदाज में प्रस्तुत किया जाए, ताकि वे न सिर्फ खबर को समझ सकें बल्कि उससे जुड़े भी महसूस करें.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >