Dhurandhar 2: 17वें दिन ‘धुरंधर: द रिवेंज’ ने कितनी कमाई की? जानिए कुल कलेक्शन

Dhurandhar 2 ने 17वें दिन भी शानदार कमाई जारी रखी और 1000 करोड़ क्लब में एंट्री के करीब पहुंच गई है. रणवीर सिंह की इस फिल्म ने हिंदी समेत अन्य भाषाओं में भी मजबूत प्रदर्शन किया है.

Dhurandhar 2 Box Office Collection Day 17: ‘धुरंधर: द रिवेंज’ बॉक्स ऑफिस पर मजबूती से टिकी है. आमतौर पर भारतीय फिल्मों में तीसरे हफ्ते तक गिरावट देखने को मिलती है, लेकिन रणवीर सिंह की इस फिल्म ने ट्रेंड को ही बदल दिया है. डे 0 यानी प्रीव्यू में ही 43 करोड़ रुपये की कमाई हुई. ओपनिंग डे पर यह आंकड़ा बढ़कर 102.55 करोड़ रुपये हो गया. पहले रविवार को फिल्म ने 114.85 करोड़ रुपये की कमाई की. आइए आपको 17वें दिन का आंकड़ा बताते हैं.

तीसरे शनिवार (17वां दिन) को भी शानदार कमाई

sacnilk की एक रिपोर्ट के अनुसार, ‘धुरंधर: द रिवेंज’ ने 25.65 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है. भारत में फिल्म की कुल नेट कमाई 985.02 करोड़ रुपये तक पहुंच चुकी है. ग्रॉस कलेक्शन की बात करें तो भारत में यह 1179.30 करोड़ रुपये हो चुका है. फिल्म का दबदबा सिर्फ हिंदी तक सीमित नहीं है. तमिल वर्जन ने 50 लाख रुपये की कमाई की. तेलुगु में 70 लाख, कन्नड़ में 15 लाख और मलयालम में 5 लाख रुपये का कलेक्शन हुआ. वहीं, 17वें दिन 10 करोड़ की कमाई के साथ ओवरसीज टोटल 385 करोड़ रुपये पहुंच गया है. इस तरह फिल्म का वर्ल्डवाइड ग्रॉस कलेक्शन 1,564.30 करोड़ रुपये हो चुका है.

17वें दिन की कमाई में रिकॉर्ड के करीब

17वें दिन हिंदी में 24.25 करोड़ रुपये की कमाई के साथ ‘धुरंधर 2’ ने इतिहास रच दिया है. यह अब तक की दूसरी सबसे बड़ी 17वें दिन की कमाई है. इसी आंकड़े पर ‘छावा’( 24.25 करोड़) भी मौजूद है. पहले नंबर पर अभी भी ‘धुरंधर’ (पहला पार्ट) कायम है, जिसने 17वें दिन 38.50 करोड़ रुपये कमाए थे. इसके बाद ‘पुष्पा 2’ (20 करोड़), ‘महावतार नरसिम्हा’ (18 करोड़), ‘बाहुबली 2’ (17.75 करोड़), ‘स्त्री 2’ (16.50 करोड़), ‘गदर 2’ (16.10 करोड़) और ‘दंगल’ (13.68 करोड़) जैसी बड़ी फिल्में इस लिस्ट में शामिल हैं.

यह भी पढ़ें- Dhurandhar 2: ‘बाहुबली 2’ को पछाड़ने पर ‘भल्लालदेव’ ने किया रिएक्ट, बोले- अच्छी बात है, भले देर से हुआ

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Divya Keshri

दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >